फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   yamuna bridge faul

काम की तलाश में निकले तीन किशोरों में एक का शव मिला

Wed, 18 Apr 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 18 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
yamuna bridge faul
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद

विज्ञापन
दो दिन से घर से लापता तीन किशोरों में से एक की मंगलवार को नैनी पुराने पुल के पास यमुना में उतराई लाश मिल गई। इनमें से एक किशोर यमुना तट पर ही मिला, जबकि तीसरा लापता है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सलामत मिले किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि काम की तलाश में भटक रहे उन तीनों को रामबाग के एक व्यक्ति ने धक्का मारकर कर यमुना नदी में गिरा दिया था। वह किसी तरह बचकर निकगल गया , लेकिन दो साथी डूब गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

हंडिया थाना क्षेत्र के बैथा गांव निवासी राम आसरे के दो पुत्रों में बड़ा कलेक्टर (18) को दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता था। रविवार की शाम कलेक्टर गांव के सुशील (14) पुत्र कैलाथ नाथ और  सत्यम (13) पुत्र अशोक कुमार के साथ घर से निकला था। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर तीनों का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह सुशील ने परिजनों को जानकारी दी कि उसके साथ कलेक्टर और सत्यम को रामबाग के एक व्यक्ति ने यमुना नदी में धक्का मार कर गिरा दिया था। कल्ेाक्टर और सत्यम नदी में डूब गए जब कि वह बच गया है। बेटे के मौत की खबर मिलते ही कलेक्टर की मां इंद्रावती और सत्यम के परिजन नैनी के पुराने पुल के समीप पहुंचे। कोतवाल पीके मिश्र ने बताया कि तीनों किशोरों के यमुना में गिरने या डूबने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हंडिया के बैथा गांव निवासी तीन किशोरों के यमुना नदी में डूबने की कहानी पहेली बन गई है। इस घटना की सूचना देने वाले उन्हीं तीन किशोरों में से एक सुशील के बयान को लेकर रहस्य गहरा गया है। सुशील ने पुलिस को बताया कि घर से भागकर वह तीनों रामबाग पहुंचे थे। इसी दौरान एक अनजान ने उन्हें अधिक रुपये में काम दिलाने के बहाने कीडगंज चलने को कहा था। रुपये कमाने की लालच में तीनों उसके साथ चले आए थे। इसके बाद क्या हुआ इसका सही जबाब नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed