फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman in broad daylight with a vicious chain snatching arrested

दिनदहाड़े महिला की चेन छीनने वाला शातिर गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman in broad daylight with a vicious chain snatching arrested
इलाहाबाद। कल्याणी देवी मंदिर से शुक्रवार सुबह दर्शन कर लौट रही एक महिला की चेन छीनकर बदमाश पैदल ही भाग निकला। कंट्रोल रूम की सूचना पर अतरसुइया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और आसपास के लोगों से बदमाश के हुलिया की जानकारी लेने के बाद तलाश में जुट गई। पुलिस को पूछताछ के बाद काफी क्लू मिल गया। यह भी पता चला कि लुटेरा नशे का लती है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। एसओ को मुखबिर के जरिए पता चला कि लुटेरा पांडेय चौराहा के पास चेन बेंचने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन


अतरसुइया के लाल बहादुर हलवाई हैं। उनकी पत्नी रंगीला देवी सुबह कल्याणी देवी मंदिर दर्शन करने गई थी। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थी। तभी पीछे से एक बदमाश आया और उनके गले में लटकती चेन को झपट्टा मारकर छीन लिया। बदमाश भागा तो आसपास के लोगों ने दौड़ाया। लेकिन वह गली में घुसकर पीछा कर रहे लोगों को चकमा देने में कामयाब रहा। सूचना पर एसओ अतरसुइया अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस को लुटेरे के बारे सुराग मिल गया। पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम को एसओ को जानकारी मिली की लुटेरा पांडेय चौराहा के पास मौजूद है। इस पर एसओ ने हमराहियों के साथ घेरेबंदी किया। पुलिस की घेरेबंदी देख लुटेरो भागने लगा। लेकिन सिपाहियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी प्रमोद सोनकर गढ़ैया कीडगंज का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से लूटी गई चेन बरामद हुई।
विज्ञापन


बैंक रोड चौराहे पर शुक्रवार मार्निंग वॉक पर निकली एसीएम के पत्नी की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलनगंज में केपीयूसी हॉस्टल के पीछे  रहने वाले रमेश शुक्ला एसीएम थर्ड हैं। उनकी पत्नी रीता शुक्ला मार्निंग वॉक पर निकली थी। बैंक रोड चौराहे के पास पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाश उनके गले में लटकती चेन छीनकर भाग निकले। रीता ने शोर मचाया। लेकिन सुबह का समय होने के चलते सड़क पर सन्नाटा था। जिसके चलते बदमाश आसानी से भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed