{"_id":"58c1b5ac4f1c1b8322dc53d6","slug":"wife-was-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने ही गोली से उड़ाया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने ही गोली से उड़ाया था
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना
- फोटो : facebook/jamie gilt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूरपुर इलाके में तीन मार्च की शाम सुभाषचंद्र विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी रेखा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने कुबूला कि उसने ही झगड़े के दौरान पति को गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे अवैध ताल्लुकात है। पुलिस महिला के प्रेमी को खोज रही है जो घटना के वक्त मौजूद था। चर्चा है कि उसने ही गोली मारी थी मगर पुलिस उसे बचा रही है।
अमिलिया गांव में रहने वाला सुभाषचंद्र विश्वकर्मा (32) मजदूरी कर पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ गुजारा करता था। तीन मार्च की शाम वह घर लौटा तो पत्नी से झगड़े के बाद गोली लगने से उसकी मौत हो गई। उसका शव घर के सामने खेत में मिला था। रेखा को भी चोट लगी थी। उसने पुलिस से कहा कि सुभाष ने घर आने के बाद उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, इनकार पर चाकू से वारकर उसे जख्मी किया फिर खुद खेत में जाकर गोली मारकर जान दे दी।
हालांकि रेखा की यह कहानी सुभाष के परिजनों और रिश्तेदारों के गले नहीं उतरी। दो दिन बाद भाई शंकरलाल ने थाने जाकर तहरीर दी कि उसके भाई का कत्ल किया गया है। पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव दिया तो उसने शहर आकर एसएसपी से भी शिकायत की। छानबीन में पता चला कि रेखा का अवैध रिश्ता औद्योगिक क्षेत्र में पिपरांव गांव के महेंद्र विश्वकर्मा से रहा है। पिछले साल वह महेंद्र के साथ पूना भाग गई थी। वहां से लौटने पर औद्योगिक क्षेत्र में डेज चौराहे के पास उसके साथ रहने लगी थी। उसने पति सुभाष के साथ रहने से इनकार कर दिया था। बाद में वह बमुश्किल ससुराल आई थी लेकिन पति से रिश्ते में उसकी खटास बनी रही।
विज्ञापन
ऐसे में रिश्तेदारों और परिजनों ने कहा कि उस रोज महेंद्र आया था। सुभाष ने उसे घर में रेखा के साथ देखा जिसके बाद झगड़ा हुआ तो महेंद्र ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। मगर सीओ करछना अल्का भटनागर का कहना है कि सब ऐसा कह जरूर रहे हैं लेकिन चश्मदीद एक ही मिला जिसने कहा कि वह ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था तभी रेखा को खेत से निकलकर घर की तरफ जाते देखा था। एसपी यमुनापार अशोक कुमार के मुताबिक, पुलिस ने रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पति सुभाष को गोली मारने की बात स्वीकार ली। उसने कहा कि चाकू से हमले के बाद सुभाष उसे गोली मारने की फिराक में था। तभी उसने तमंचा छीना और बाहर भाग रहे सुभाष पर फायर कर दिया। घूरपुर थाने की पुलिस ने रेखा की निशानदेही पर खेत से तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है। उसे जेल भेज दिया गया।