{"_id":"5988cbf74f1c1be2658b4641","slug":"wife-son-arrested-for-killing-sipahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की हत्या में पत्नी-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की हत्या में पत्नी-बेटा गिरफ्तार
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में घर के भीतर सिपाही मोतीलाल पाल की गोली मारकर हत्या की वारदात में उसकी पत्नी और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही के पिता ने कत्ल का मुकदमा लिखाया जिसके बाद गिरफ्तारी की गई। कत्ल के पीछे पहले बताया गया कि पढ़ाई के लिए फटकारने पर बेटे ने तैश में आकर घर में रखी अवैध पिस्टल से गोली मार दी लेकिन जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से चल रही खटपट भी एक वजह हो सकती है।
मूल रूप से कौशाम्बी में चायल तहसील के चिलौली गांव निवासी सिपाही मोतीलाल पाल (45) ने ट्रांसपोर्ट नगर की भूसा वाली गली में नौ कमरों का मकान बनाया है। परिवार में पत्नी अनीता, 17 साल की बेटी दिव्या और 16 साल का पुत्र प्रिंस उर्फ राजा है। बेटा-बेटी ने इसी साल विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल पास किया है। मौजूदा समय में मोतीलाल की तैनाती भदोही जनपद में पुलिस विभाग के रिट सेल में थी। शनिवार को वह घर आया था। दूसरे रोज यानी रविवार रात 100 नंबर पर पत्नी अनीता ने उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो शव पिछले कमरे में मिला। माथे पर गोली मारी गई थी। पहले गुमराह करने के बाद नाबालिग बेटे ने कुबूला कि उसने ही पिता मोतीलाल को घर में रखी अवैध पिस्टल से गोली मारी थी। वजह ये बताई कि हाईस्कूल में उसके कम नंबर आए थे।
घर आने पर पिता ने उसे फटकारा और मार देने की धमकी दी। इस पर वह बौखलाया और डरा भी इसलिए शनिवार रात झगड़े के दौरान पिता के माथे में गोली उतार दी। हालांक पुलिस को घटना की सूचना दूसरे रोज रात में भी दी गई। अनीता ने पहले रविवार शाम मनौरी में अपने मायके जाकर बताया। फिर उनकी सलाह पर पुलिस को रात में घर आकर फोन किया। पुलिस ने प्वाइंट 32 बोर की अवैध पिस्टल भी जब्त कर ली। फिलहाल अनुमान है कि सिपाही ने ही अवैध पिस्टल घर में रखी थी। तमाम पुलिसवाले अवैध असलहे घर में रखते हैं। सिपाही के बेटे को धूमनगंज थाने में रखा गया जबकि पत्नी और बेटी को महिला थाना भेज दिया गया।
विज्ञापन
जांच और रिश्तेदारों से बातचीत में पुलिस को पता चला कि चिलौली गांव निवासी रामप्रसाद पाल के चार पुत्रों में तीसरे नंबर के मोतीलाल ने मनौरी कस्बे की अनीता से करीब 20 साल पहले लव मैरिज की थी। इधर दो-तीन साल से उनके रिश्ते में भारी खटास आ गई थी। अक्सर झगड़ा होता था। आलम यह था कि पत्नी और बेटे-बेटी मकान के ऊपरी तल पर रहते थे जबकि मोतीलाल निचले हिस्से में। कई बार रिश्तेदारों की पंचायत भी हो चुकी थी लेकिन बात नहीं बनी। मोतीलाल का पुत्र राजा इसी वजह से पिता से भन्नाया रहता था भले ही वजह पढ़ाई की बताई गई है। मोतीलाल के पिता रामप्रसाद ने बेटे और पोते पर कत्ल का केस लिखाया है। सोेमवार शाम दो डॉक्टरों के पैनल को पोस्टमार्टम के दौरान मोतीलाल के सिर पर गोली धंसी मिली। परिजन पहले शव चिलौली गांव ले गए, फिर फतेहपुर घाट पर अंतिम संस्कर किया गया।