{"_id":"6acd1cfcb82bbc8ed90193dc","slug":"ssb-dig-mukhtar-mohsin-inspected-the-5th-battalion-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145520-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एससएसबी के डीआईजी मुख्तार मोहसिन ने किया पंचम वाहिनी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एससएसबी के डीआईजी मुख्तार मोहसिन ने किया पंचम वाहिनी का निरीक्षण
Mon, 12 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसएसबी के सीमांत मुख्यालय रानीखेत के उप महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन ने पंचम वाहिनी चंपावत का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और सीमा चौकियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए ठुलीगाड़ समवाय का भी भ्रमण किया।
वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने उप महानिरीक्षक का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। भ्रमण के दौरान उप महानिरीक्षक ने वाहिनी मुख्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी मुख्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वाहिनी की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के अंतिम चरण में उन्होंने ठुलीगाड़ समवाय पहुंचकर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सीमा चौकियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सहायक कमांडेंट संचार नवीन कुमार सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।