{"_id":"5aaeaac34f1c1b68248b5fdb","slug":"vinod-b-lal-shuats","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद बी लाल पर दर्ज एक और मामला क्राइम ब्रांच के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनोद बी लाल पर दर्ज एक और मामला क्राइम ब्रांच के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
fraud shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल पर दर्ज एक और गबन के मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच स्थानांतरित कर दी गई है। दिसंबर 2017 में विनोद बी लाल समेत कुल सात लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बैरहना के इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली श्यामप्रकाश द्विवेदी भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्हाेंने 31 दिसंबर 2017 को शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन व डायसेसन एजुकेशन बोर्ड, डायसिस ऑफ लखनऊ के तत्कालीन चेयरमैन विनोद बी लाल समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि डायसेसन एजुकेशन बोर्ड, डायसिस ऑफ लखनऊ ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर स्कूल हड़पे और बच्चों की फीस की रकम का भी गबन किया।
इनमें जमुना क्रिश्चियन, इवनिंग क्रिश्चियन और मेरीवाना मेकर कॉलेज शामिल हैं। वादी का आरोप था कि आरोपीगण अवैध कब्जा कर स्कूल, हॉस्टल संचालित कर रहे हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं की फीस और सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि का भी बंदबांट कर ली। चूंकि उपरोक्त संस्था का कार्यालय सरोजनी नायडू मार्ग, सिविल लाइंस में है, ऐसे में सिविल लाइंस थाने में शिकायत की गई। सुनवाई नहीं होने पर शिकायत पहुंची तो एसएसपी ने सीओ से जांच कराई। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामला क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
वादी श्यामप्रकाश का आरोप है कि कप्तान के आदेश पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन कार्रवाई लगभग न के बराबर रही। पूछने पर विवेचक हर बार टालते रहे। सिविल लाइंस पुलिस की हीलाहवाली को देखते हुए उन्होंने एसएसपी को पत्र भेजकर मामले की जांच क्राइम ब्रांच स्थानांतरित करने की मांग की थी। आठ मार्च को इस संबंध में एसएसपी ने आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया।