{"_id":"56e9ae724f1c1b4d6b8b4b18","slug":"vikram-scooter-confronting-upturned-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर से भिड़कर विक्रम पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटर से भिड़कर विक्रम पलटी, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। हनुमानगंज में अंदावा पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार विक्रम स्कूटर से भिड़ने के बाद पलट गई। विक्रम के नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सवारियों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। स्कूटर सवार और 6 सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा एक इनोवा चालक के विक्रम को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। इनोवा चालक विक्रम को ओवरटेक कर रहा था तभी आगे जा रही स्कूटर के पिछले हिस्से में उसने टक्कर मार दी और आगे निकल गया। इसके चलते स्कूटर सवार अनियंत्रित होकर विक्रम के सामने आ गया। अचानक स्कूटर के सामने आने से विक्रम उससे टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
उतरांव के दरियापुर बसगिद का राजेश कुमार (20) दो भाइयों में छोटा था। वह बुधवार दोपहर सिविल लाइंस से विक्रम में बैठकर घर लौट रहा था। अंदावा पेट्रोल पंप के पास इनोवा कार विक्रम को ओवरटेक कर स्कूटर में टक्कर मारते हुए भाग निकली। स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में विक्रम स्कूटर से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। राजेश कुमार विक्रम के नीचे दब गया था। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे। जब तक विक्रम के नीचे दबे राजेश को बाहर निकाला जाता, उसकी सांसे थम चुकी थीं। स्कूटर सवार युवक और 6 अन्य सवारियां भी से जख्मी थीं, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल ले गए। उधर इस अनहोनी की खबर सरायइनायत पुलिस ने राजेश के घरवालों को दी तो कोहराम मच गया। राजेश के माता-पिता और भाई गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। बेटे का खून से लथपथ शव देख कर मां अनारकली बिलख पड़ीं। पिता बुधराम तो अचेत हो गए।