फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Victory escaped after killing two of his friends

विजय की हत्या के बाद से फरार हैं उसके दो मित्र 

Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
झूंसी। हवेलिया गांव की शिवगंगा कालोनी में रविवार रात प्रापर्टी डीलर विजय शंकर पांडेय की घर के भतीर हत्या के बाद लाश छत से पीछे पानी में फेंकने के मामले में उसकी पत्नी पूरी तरह शक के दायरे में है। पुलिस को पता चला है कि रविवार रात घर में उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। विजय की हत्या के पहले काफी देर तक घर में शराब पार्टी भी चली थी। दोस्त देर रात में बाइक से आए थे। वे सरायइनायत क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में विजय की बीवी आरती ने पुलिस को यह जानकारी दी है। पुलिस को शक है कि आशनाई के चलते ही विजय का कत्ल किया गया। पुलिस विजय के  दोनों दोस्तों की तलाश में दबिश दे रही है। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मूलत: कौशांबी के सरायअकिल निवासी स्वर्गीय रामअभिलाष पांडेय का 37 वर्षीय पुत्र विजयशंकर पांडेय पिछले कई साल से हवेलिया की प्राईवेट कालोनी शिवगंगा में मकान बनाकर पत्नी आरती और तीन बच्चों अर्पिता, राज, आदित्य पांडेय के साथ रहता था। वह प्रापर्टी डीलिंग के साथ साइबर कैफे भी चलाता था। रविवार आधी रात के बाद घर में ही मूसल से सिर फोड़कर विजय की हत्या की दी गई थी। कातिलों ने शव को खून से सने चादर में लपेटा और छत पर ले जाकर मकान के पिछले हिस्से में बाढ़ के पानी में फेंक दिया गया। बीवी आरती ने पहले पुलिस को बताया था कि रात तकरीबन सवा तीन बजे वह लघुशंका के लिए उठी तो पति विजय को बिस्तर पर न पाकर सन्न रह गई।
विज्ञापन

बिस्तर खून से सना था। उसने पड़ोसी और ग्राम प्रधान पति के जरिए पुलिस को सूचना दी। सोमवार की शाम जब पुलिस ने आरती से पूछताछ शुरू की तो पूरी कहानी ही पलट गई। उसने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन सवा बारह बजे विजय के दो दोस्त बाइक से आए थे। तीनों रात तकरीबन डेढ़ बजे तक बाहर कमरे में बैठकर शराब पीते रहे। इसी दौरान वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सवा तीन बजे जब लघुशंका को उठी तो पति विजय दूसरे कमरे में अपने बिस्तर पर नहीं था। उसके दोनों दोस्त भी गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान बदलने से पत्नी पर गहराया शक
सवाल यह उठता है कि अगर ऐसा हुआ था तो आरती ने पहले पुलिस से सच क्यों छिपाया। उसने पति के दोनों दोस्तों के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी। कहीं ऐसा तो नहीं कि आरती भी पूरे घटनाक्रम शामिल है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वारदात की रात घर में मौजूद दोनों युवक सरायइनायत के रहने वाले बताए गए हैं। उन्हें दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस को शक है कि आशनाई के चलते ही प्रापर्टी डीलर का कत्ल किया गया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा किए जाने का दावा किया है। 


मोबाइल से खुलेगा इस कत्ल का राज 
झूंसी। प्रापर्टी डीलर विजय के मोबाइल कॉल डीटेल के जरिए पुलिस को कातिलों के अहम सुराग लगे हैं। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि रात बारह से तीन बजे के बीच विजय के मोबाइल से एक नंबर पर कई बार बातचीत हुई है। उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। कॉल डीटेल निकलवाई 
 जा रही है। एसओ ने जल्द ही खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed