फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vandalized and assaulted in the hospital after the woman's death

महिला की मौत के बाद अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Vandalized and assaulted in the hospital after the woman's death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर से सटे झूंसी के एक निजी अस्पताल में शनिवार की शाम जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत पर जमकर बवाल हुआ। आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी। कुछ ही देर में उसकी मौत के बाद परिजन भड़क गए। महिला के घरवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। हंगामे के चलते अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। देररात डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


झूंसी में आवास विकास कॉलोनी के योजना 3 में संगम हास्पिटल है। इसके संचालक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक राय हैं। इनकी पत्नी डॉ. विभा राय प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। सरायइनायत में कोटवा गांव के रोहित सिंह हाईकोर्ट में वकील हैं। उनकी पत्नीु कुसुम को शनिवार शाम डिलेवरी के बाद जुड़वा बच्चे हुए। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। महिला के शरीर से हो रहा रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। महिला को बचाने के लिए चिकित्सक ने यूटरस काटकर निकालने का फैसला किया। आपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई। महिला के मौत की बाद परिजन आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। पूरे अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों को भी चोट आई थी। बवाल के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके परिजन जान बचाकर अस्पताल में कोने में दुबक गए। परिजनों का आरोप था कि अगर चिकित्सक महिला को रेफर कर देते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा भारी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही। देर रात में महिला के परिजनों की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर महिला के परिजनों और झूंसी एसओ पीएन मिश्र के बीच भी तीखी झड़प हुई। महिला के परिजनों ने थानेदार से कहा कि चिकित्सक पर लापरवाही का मुकदमा तत्काल दर्ज किया जाए। इस पर थानेदार ने यह कह दिया कि चिकित्सक की तहरीर पर भी गंभीर धाराओं में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। इसी पर महिला के परिजन भड़क उठे। किसी तरह उन्हें समझाया गया। बाद में महिला के परिजनों की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed