फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Utrati teenager found dead under the new Yamuna bridge

नए यमुना पुल के नीचे उतराती मिली किशोरी की लाश

Mon, 01 Dec 2014 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Utrati teenager found dead under the new Yamuna bridge
इलाहाबाद। नए यमुना पुल के नीचे सोमवार सुबह नदी में स्नान करने पहुंचे लोग किशोरी की लाश उतराते देख सन्न रह गए। किशोरी के शव मिलने की सूचना कीडगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


किशोरी की उम्र लगभग 13 साल थी। उसने सलवार सूट पहन रखा था। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। चर्चा है कि किशोरी ने सुसाइड किया है। लेकिन उसे किसी ने ऐसा करते देखा नहीं है। चूंकि नहाते समय डूबी होती तो शोर मचाया होता। घाट पर कपड़े भी मिलते। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शिनाख्त के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


 खुल्दाबाद के जोगीवीर तिराहे के पास सोमवार सुबह एक पचपन वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। आशंका है कि उसकी बीमारी से मौत हुई है। वह स्लेटी पैंट, क्रीम कलर की शर्ट और लाल मफलर बांध रखा था। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिल सका। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। खुल्दाबाद पुलिस को उसकी जेब से एक मोबाइल नंबर मिला। जो कानपुर के एक युवक का था। लेकिन उससे भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed