{"_id":"566320bc9a9325457ef10d26f34640b3","slug":"union-youth-murdered-in-broad-daylight-in-front-of-the-hall-four-bullets-marin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन हॉल के सामने दिनदहाड़े युवक की हत्या, चार गोलियां मारीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूनियन हॉल के सामने दिनदहाड़े युवक की हत्या, चार गोलियां मारीं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूनियन हॉल गेट के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक शक्ति सिंह हेला (25) को गोलियों से भून दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल से चार गोलियां मारीं। एक गोली युवक के सीने और एक सिर पर लगी। भीड़ भरी सड़क पर युवक की हत्या से विवि के आसपास खलबली मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स और पुलिस अफसर पहुंच गए।
जब तक खून से लथपथ युवक को लोग अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने गुलशन, पप्पू और आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी बबलू मृतक के भाई का साला है। पुलिस के मुताबिक शक्ति की सोहबत भी ठीक नहीं थी। वह छिनैती के मामले में पकड़ा जा चुका है।
ममफोर्डगंज में बसंत विहार कॉलोनी के रमेश हेला नगर निगम में स्वीपर हैं। उनके पांच बेटों में दूसरे नंबर का शक्ति सिंह हेला (25) स्टेनली रोड के महाकाली अपार्टमेंट में स्वीपर का काम करता था। दोपहर में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूनियन हॉल गेट के सामने से काली पल्सर बाइक से गुजर रहा था। तभी चौराहे के सामने बाइक सवार बदमाश आए और शक्ति पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। गोली लगते ही शक्ति सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
चार राउंड फायरिंग से विवि के आसपास का इलाका गूंज उठा। चौराहे और यूनियन गेट के सामने अफरातफरी मच गई। हमलावर पिस्टल लहराते हुए केपीयूसी की ओर भाग निकले। सूचना पर सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर समेत कई थानों की फोर्स और पीएसी आ गई। खून से लथपथ सड़क पर पड़े शक्ति को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शक्ति के कत्ल की खबर सुनकर पिता रमेश, भाई सूरज और रिश्तेदार रोते बिखलते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शक्ति ने दो शादियां की थीं। पहली शादी बैरहना की एक लड़की के साथ हुई थी। जिसमेें आपसी रजामंदी से तीन साल पहले अलगाव हो गया। इसके बाद उसने नैनी में काजीपुर एडीए कॉलोनी की लाडो के साथ लव मैरिज की थी। घरवालों के मुताबिक लाडो को छह माह का गर्भ है। पति के मौत की खबर सुनकर वह रो-रोकर बेहाल हो गई। शक्ति की मां इन दिनों वाराणसी बेटी के घर गई हुई थी।
बेटे के हत्या की खबर सुनकर वह भी शाम को घर पहुंची तो बेटे का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगी। पिता रमेश ने बताया कि शक्ति का गुलशन और बबलू से सोमवार को झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने रंजिश में गोली मारी है। बताया जाता है कि आरोपी बबलू शक्ति के भाई सूरज का साला है। उसी के घर दबिश देकर पुलिस ने पप्पू और गुलशन को पकड़ा है। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों में दो को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता का आरोप है कि आरोपियों से उसका सोमवार को झगड़ा हुआ था।