{"_id":"577d5c944f1c1bd7497fa668","slug":"uncontrollable-vehicle-contractor-claimed-the-lives-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने ली ठेकेदार की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू वाहन ने ली ठेकेदार की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए यमुना पुल पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज विधि संकाय के सामने बुधवार दोपहर बेकाबू अज्ञात वाहन ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ तड़प रहा था। सूचना पाकर कीडगंज पुलिस पहुंची। घायल को एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर में ठेकेदार ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। ठेकेदार की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। लगभग आठ माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।
नैनी में एडीए कॉलोनी का विकास श्रीवास्तव उर्फ अमित (30) मोबाइल टॉवर लगाने का ठेका लेता था। वह बुधवार दोपहर घर से बाइक लेकर शहर जाने की बात कहकर निकला था। वह नए यमुना पर एडीसी कॉलेज के सामने पहुंचा था कि पीछे से बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विकास बाइक से छिटककर काफी दूर सड़क पर गिरा। हादसे के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर कीडगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को एसआरएन अस्पताल भेजा।
एसआरएन अस्पताल में इलाज शुरू होने के आधे घंटे बाद ही विकास ने दम तोड़ दिया। उसके पास मिले कागजात के आधार घरवालों को सूचना दी गई तो पत्नी रेखा देवी और मां गीता रोते बिलखते पहुंचीं। पति का शव देखकर रेखा अचेत हो गई। इकलौते बेटे की मौत पर गीता की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। तीन साल पहले पति अशोक की मौत और अब इकलौते बेटे विकास की मौत ने इस परिवार की खुशियां छीन ली हैं।