फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unborn child dies in front of parents

मां-बाप के सामने मासूम बेटे की चली गई जान

Fri, 29 Dec 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Unborn child dies in front of parents
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हंडिया इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर ट्रै्क्टर ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार दंपति सड़क पर जा गिरे। सिर पर चोट लगने से तीन साल के बेटे की मौत हो गई। मां को भी चोट पहुंची जिसे गोपीगंज में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पति-पत्नी अपने मासूम बेटे के लिए बाजार से साइकिल खरीदकर लौट रहे थे तभी रास्ते में यह अनहोनी हो गई। माता-पिता समेत रिश्तेदार भी गम में डूब गए ट्रैक्टर पुलिस ने सीज कर दिया जबकि ड्राइवर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


रसूलपुर गांव हंडिया निवासी शिवकुमार तिवारी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी नेहा तीन साल के इकलौते बेटे अंश के साथ यहीं ससुराल में थी। कुछ समय पहले शिवकुमार मुंबई से घर आया। बृहस्पतिवार दोपहर वह पत्नी नेहा के साथ बेटे अंश को लेकर बाइक पर सैदाबाद बाजार गए। वहां उन्होंने अंश के लिए साइकिल खरीदी। फिर वे बाइक पर घर के लिए रवाना हो गए। पीछे बैठी पत्नी नेहा ने साइकिल थाम रखी थी। अंश को सीट पर बीच में बैठाया था। वे सैदाबाद-असढ़िया मार्ग पर कनकपुर चौराहे पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन


बच्चे की साइकिल ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। बाइक अनियंत्रित होने पर तीनों सड़क पर जा गिरे। अंश के सिर पर चोट पहुंची। उसकी सांस थम गई। नेहा के भी पैर पर गंभीर चोट पहुंची थी। इस बीच ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर भाग गया। आसपास के लोग जुटे और नेहा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से परिजनों ने उसे गोपीगंज में दूसरे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मासूम अंश की दुर्घटना में मौत की खबर से परिवार के लोगों, रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों को भारी दुख पहुंचा। पड़ोस की महिलाएं भी खबर पाकर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed