{"_id":"597e3df24f1c1b9b508b48d7","slug":"two-women-were-killed-by-the-bolero-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो भिड़ी ट्रक से, दो महिलाओं की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो भिड़ी ट्रक से, दो महिलाओं की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गाजीपुर से कड़ा धाम जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो गाड़ी शनिवार देर रात नवाबगंज इलाके में फोरलेन हाइवे पर ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर गाजीपुर से परिवार के लोग तीनों घायलों को बीएचयू वाराणसी ले गए।
गाजीपुर के सैदपुर इलाके से कड़ा धाम जा रही बोलेरो में ड्राइवर समेत सात लोग थे। शनिवार रात करीब दो बजे बोलेरो कोखराज-हंडिया फोरलेन बाइपास पर नवाबगंज के मदहा तालाब के निकट आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। तेज रफ्तार बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पाकर नवाबगंज पुलिस वहां पहुुंची। क्षतिग्रस्त बोलेरो में ड्राइवर अमरनाथ और तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल पड़े थे। पुलिस ने एंबुलेंस में उन्हें शहर में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा। वहां उषा देवी (55) और आरती देवी (65) को मृत बताया गया।
ड्राइवर अमरनाथ के अलावा आरती देवी का पुत्र अभिमन्यू (42), निर्मला (55) पत्नी श्रीकांत, उसके पुत्र अजय (28) को इलाज के लिए भर्ती किया गया। हादसे में मृत उषा देव का पुत्र राजेश जायसवाल भी बोलेरो में था लेकिन सबसे पिछली सीट पर होने की वजह से वह साफ बच गया। इनमें उषा और राजेश मूल रूप से महाराष्ट्र के थाणे जिले के रहने वाले हैं। गाजीपुर में सैदपुर की आरती देवी भी बेटे अभिमन्यू के साथ थाणे में उषा के पड़ोस में रहती थी। अभिमन्यू ने वहां आटी चक्की लगा रखी है। उषा और आरती के पति का देहांत हो चुका था।
विज्ञापन
अभिमन्यू हर साल अपनी मां आरती के साथ सैदपुर स्थित पैतृक घर में पूजा करने आता है। अबकी गांव आने लगा तो पड़ोसी राजेश और उसकी मां उषा को भी घुमाने के लिए साथ लाया। शनिवार को उन्होेंने कौशाम्बी में कड़ा धाम दर्शन की योजना बनाई। किराए की बोलेरो गाड़ी में वे देर शाम गाजीपुर से रवाना हुए थे। घटना की जानकारी पाकर अभिमन्यू के कई रिश्तेदार गाजीपुर से आ गए। वे घायलों को अपने साथ वाराणसी ले गए।