{"_id":"ff2dd3ea1e6dfa9853453244d4834d61","slug":"two-were-killed-in-the-crash-of-jewelry-artisans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सराफा कारीगरों की हादसे में गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सराफा कारीगरों की हादसे में गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। होलागढ़ में रात्रि देवी जागरण में शामिल होने के बाद शनिवार भोर में घर लौट रहे बाइक सवार दो सराफा कारीगर तेलियरगंज इलाके में किसी बेकाबू वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ जुटी तो खबर पाकर शिवकुटी पुलिस और बाद में अतरसुइया से मृतकों के परिजन पहुंचे।
अतरसुइया इलाके के श्याम बाबू वर्मा चौक में एक साड़ी की दुकान पर नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा रवि वर्मा (28) सराफा कारीगर था। खुशहाल पर्वत का दिलीप सावंत (25) सराफा कारीगर था। रवि और दिलीप एक ही पेशे में होने के चलते अच्छे दोस्त थे। दोनों की दोस्ती मीरगंज में चाय की दुकान चलाने वाले एक युवक से भी थी। होलागढ़ के रहने वाले चाय दुकानदार के घर शुक्रवार को देवी जागरण था। जिसमें शामिल होने के लिए रवि और दिलीप बाइक से गए थे। रातभर जागरण देखने के बाद रवि और दिलीप शनिवार भोर में बाइक से घर लौट रहे थे।
तेलियरगंज में आजाद मार्केट के पास किसी बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार दिलीप और रवि की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पाकर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के पास मिले कागजात से शिनाख्त के उनके घरवालों की खबर दी गई तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। रवि दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। रवि की मौत से पत्नी चंपा का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वहीं पिता श्याम बाबू की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दिलीप के पिता रामचंद्र बेटे की मौत से बेसुध हैं। दिलीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दिलीप की शादी नहीं हुई थी। दिलीप और रवि कई सालों से एक साथ काम करते थे। जिसके चलते उनके बीच गहरी दोस्ती थी। वे कहीं भी जाते थे तो साथ में। उनकी मौत के बाद घरवालों का रो रोकर हाल खराब है।