फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two prisoners escaped from prison by breaking the latch of the van

प्रिजन वैन की कुंडी तोड़कर दो बंदी फरार

Mon, 25 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two prisoners escaped from prison by breaking the latch of the van

नैनी जेल से सोमवार सुबह कचहरी में पेशी के लिए लाए जा रहे तीन बंदी जगराम चौराहे के पास  प्रिजन वैन के जाम में फंसने पर कुंडी तोड़कर भाग निकले। हालांकि एक बंदी बाद में लौट आया। यह सब तब हुआ जब सुरक्षा में लगे सिपाही और दरोगा प्रिजन वैन से उतरकर जाम खुलवा रहे थे। भागने वाला संतोष हत्या व लूट और मोहम्मद वसीम लूट के आरोप में जेल में बंद था। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अफसर भी पहुंचे। भागे बंदियों की तलाश में घेरेबंदी की गई पर देररात तक वे हाथ नहीं लगे। इस मामले में ट्रेनी दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

नैनी जेल से सोमवार सुबह एसआई भूपेंद्र कुमार सिंह, सिपाही उमेश चंद्र राय, सुजीत यादव, अनिल कुमार और ड्राइवर रमेश दीक्षित 24 बंदियों को प्रिजन वैन में लेकर कचहरी में पेशी के लिए चले। सुबह करीब 11.30 बजे प्रिजन वैन जगराम चौराहे पर पहुंची तो जाम लगा हुआ था। वैन में पीछे बैठे सिपाही उतरकर जाम खुलवाने लगे। इसी दौरान बंदियों ने वैन के गेट को जोर से धक्का दिया जिससे दरवाजे की कुंडी खुल गई। 

विज्ञापन

दरवाजा खुलते ही बंदी संतोष सिंह, मोहम्मद वसीम और अनिल कर्मा वैन से कूदकर भागने लगे। बंदियों को भागते देख चौराहे पर खलबली मच गई। पुलिसकर्मी बंदियों के पीछे भागे। कुछ दूर जाने के बाद अनिल कर्मा तो लौट आया लेकिन संतोष सिंह और मो.वसीम भाग निकले। सूचना पाकर सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्घार्थ गौतम, एसओ शिवकुटी और जार्जटाउन भी मौके पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों की तलाश में सभी थानों को अलर्ट कर दिया। पूछताछ के बाद भागे बंदियों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एसआई भूपेंद्र सिंह, सिपाही उमेश चंद्र राय, सुजीत यादव, अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रिजन की कुंडी तोड़कर तीन बंदी भागे थे। एक वापस आ गया। भागे बंदियों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखकर उनकी तलाश की जा रही है। 



बालसन चौराहे के पास से अप्रैल 2013 में दस बंदी प्रिजन वैन से कूदकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई थी। पता चला था कि जिस दरोगा की बंदियों को लाने में ड्यूटी लगी थी। वह गए ही नहीं थे। जिसके चलते वैन में पीछे कोई सिपाही बैठा नहीं था। बंदी कुंडी तोड़कर एक-एक कर भाग निकले। जिसमें से आठ बंदियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है लेकिन जय प्रकाश उर्फ अट्ठा, अतुल अभी भी फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed