फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two accused in jail for harassment

बालिका से हैवानियत में दो आरोपियों को जेल

Sun, 28 May 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 28 May 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two accused in jail for harassment
गिरफ्तार - फोटो : gettty
घूरपुर पुलिस ने जसरा ब्लाक के निकट बृहस्पतिवार रात घर से उठाकर सात साल की बालिका रेहाना से सामूहिक बलात्कार की घटना में दो आरोपियों मो. सकलेन और बादशाह को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था। बालिका से भी उनकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने शनिवार दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाकी दो दरिंदों की तलाश जारी है। घटना के बाद तनाव के चलते पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन


कक्षा दो की छात्रा रेहाना (नाम काल्पनिक) बृहस्पतिवार रात घर के अहाते में चारपाई पर भाई के साथ सो रही थी, तभी उसे चार दरिंदे मुंह दबाकर उठा ले गए थे। वहीं एक चारपाई पर उसकी मां और बहन तथा दूसरी चारपाई पर मामा भी सोया था। बालिका को सुनसान में ले जाकर बलात्कार के बाद दरिंदे उसे वापस घर के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


रात में ही सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हो गई। घर में घुसकर बालिका को अगवा करने के बाद गैंगरेप करने का केस लिखा गया। सुबह खोजी कुत्ते से सुराग मिलने पर घटनास्थल से कुछ दूर पर एक घर में छापा मारकर दो सगे भाइयों 25 साल के मोहम्मद सकलेन और 22 साल के बादशाह पुत्र जमाल को पकड़ लिया। शहर के डफरिन अस्पताल में भर्ती पीड़ित बालिका को पुलिस ने उन दोनों की फोटो दिखाई तो उसने शिनाख्त कर ली। फोटो देखकर ही वह सहम गई थी। इसके बाद पुलिस ने सकलेन और बादशाह की गिरफ्तारी कर ली। सीओ करछना अल्का भटनागर ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस की तीन टीम आरोपियों को दबोचने के लिए रात में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका रेहाना के घर के पास ही गिरफ्तार आरोपियों के पिता जमाल ने गोश्त की दुकान खोल रखी है। दुकान घर के सामने सड़क पार है। सकलेन और बादशाह भी दुकान पर आते रहे हैं। तभी उन दोनों ने रेहाना को देखा था। मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखकर बिगड़े इन युवकों ने दो दिन पहले ही उसे हवस का शिकार बनाने की गंदी साजिश रची। अपने दो साथियों को भी इस वहशियाना हरकत में शामिल कर लिया। बृहस्पतिवार रात भी पोर्न फिल्म देखकर वे दोनों वहशी हो गए। पुलिस ने बताया कि पहले वे दोनों खुद को बेकसूर बताते रहे, लेकिन घर से बरामद कपड़ों से उनकी पोल खोल दी। एक भाई ने अपने कपड़े धुल दिए थे, जबकि दूसरे की मिट्टी सनी पैंट बरामद हो गई। कुछ और भी सुबूत मिले हैं। इसके अलावा इन दोनों के बाल, खून, नाखून के नमूने भी फोरेंसिक जांच के लिए रखे गए हैं।


इस घटना ने शहरियों को चार महीने पहले शहर के करेली इलाके में रेप की दहला देने वाली घटना याद दिला दी। 13 साल की दिव्यांग बालिका को कब्रिस्तान के पीछे खींचकर दो लोगों ने बलात्कार किया था। उसमें एक 22 साल का तो दूसरा 45 साल का व्यक्ति था। उन दोनों की वहशियाना हरकत ने बालिका को गहरा जख्म दिया। अत्यधिक खून बहने से उसकी जान खतरे में पड़ गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed