{"_id":"5796728d4f1c1b327d21e3ba","slug":"tularambag-four-viwahgr-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलारामबाग में चार विवाहघर सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुलारामबाग में चार विवाहघर सील
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से चल रहे विवाहघरों (गेस्टहाउस) के खिलाफ सोमवार को पहली बार बड़ी कार्रवाई की। तुलाराम में कार्रवाई के दौरान चार विवाहघर सील किए गए। इसके साथ गोविंदपुर स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट के पास अध्याप्त भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। उधर, एडीए ने 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच में धूमनगंज, नैनी, झूंसी, सराय इनायत एवं सोरांव क्षेत्र में बारात घर एवं विवाहघर, अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी की है।
शहर में बड़ी संख्या में विवाहघर अवैध रूप से चल रहे हैं। जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर चल रहे ज्यादातर विवाहघरों में पार्किंग नहीं है। वैवाहिक आयोजन के दौरान यहां आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। इसकी वजह से जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। तुलारामबाग में एक ही सड़क पर करीब पांच सौ मीटर के दायरे में चार विवाहघर हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान यहां राहगीरों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ती है। सोमवार को जेडओ परमानंद यादव, प्रभारी प्रवर्तन दल आलोक पांडेय के नेतृत्व में गए दस्ते ने यहां बद्री प्रसाद कुशवाहा का तुलसी भवन, मथुरा प्रसाद कुशवाहा का संगम गेस्ट हाउस, विद्याशंकर केसरी का केसरी भवन बारात घर एवं श्याम नारायण पांडेय का श्याम उत्सव कुंज सील कर दिया।
इसके बाद दस्ता गोविंदपुर पहुंचा। यहां अलकनंदा अपार्टमेंट के पास एडीए की भूमि पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को गिराया गया। कार्रवाई में बीआई विजय शंकर पांडेय, एडीए सचल दस्ता एवं पुलिस बल शामिल था। प्रभारी अधिकारी जनसंपर्क गुडाकेश शर्मा ने बताया कि बारात घर, गेस्टहाउस समेत अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण के खिलाफ 28 जुलाई को धूमनगंज थाना क्षेत्र से कार्रवाई शुरू होगी। 30 जुलाई को धूमनगंज क्षेत्र में अभियान चलेगा। इसके बाद एक अगस्त को दारागंज, तीन अगस्त को नैनी, पांच अगस्त को झूंसी एवं सराय इनायत तथा आठ अगस्त को सोरांव क्षेत्र में कार्रवाई की जाएगी।