फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck-car in combat Five people die

ट्रक-कार भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलकिया गांव के पास मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं बाकी तीन युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना में मारे गए एक युवक का भाई सऊदी अरब से आ रहा था। उसी को  को लेने सभी लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


सोरांव के सरायजीना अकबरपुर निवासी मो. अमीन का बेटा जुनैद उर्फ खुर्शीद सऊदी अरब में काम करता है। सोमवार की रात वह फ्लाइट से मुंबई पहुंचा था। मंगलवार की सुबह उसे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचना था। तड़के जुनैद को लेने उसका भाई कादिर (18) टीयूवी कार से निकला था। गाड़ी चालक मो. अरमान (21) निवासी कलंदरपुर के साथ कादर के दोस्त मो. अनीस (30) निवासी सिकंदरा बहरिया, शेबू (16) और सोनू पटेल (18) निवासी अकबरपुर भी थे।
विज्ञापन


सभी लोग तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकल पड़े। उनकी गाड़ी जैसे ही नवाबगंज के मलकिया गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। सुबह का वक्त होने के कारण लोगों को पहुंचने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में भी देरी हुई। पुलिस जब पहुंची तो दो की मौके पर मौत हो चुकी थी। बाकी तीनों की सांस चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद तीनों की मौत हो गई। तब तक उनके घर वालों को सूचना मिल गई थी। वहां से तुरंत लोग नवाबगंज भागे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

ड्राइवर को आ गई थी झपकी, गलत साइड में ब्रेक मारने का मिला निशान
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलकिया गांव के पास मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो कुछ तथ्य सामने आए हैं। संभवत: झपकी की वजह से गाड़ी गलत साइड चली गई थी। दाहिने ओर से ब्रेक मारने के साफ निशान सड़क पर दिख रहे थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस यही मानकर चल रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इतने भीषण हादसे में ट्रक को भी नुकसान पहुंचा होगा। पुलिस ने काफी दूर तक ट्रक की खोजबीन की लेकिन वह मिला नहीं। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन जिस ट्रक से हादसा हुआ, उसका चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ होगा लेकिन चालक भाग निकला। पुलिस ने काफी दूर तक ढाबों तथा अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त ट्रक की खोजबीन कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिस जगह यह हादसा हुआ उससे कुछ दूर से दाहिने साइड से टीयूबी कार के ब्रेक मारने के साफ निशान नजर आ रहे हैं।

संभवत: कार चालक को झपकी आई, जिससे उसकी गाड़ी गलत साइड चली गई। जब सामने से तेज रफ्तार ट्रक दिखा होगा तो उसने ब्रेक मारने बाईं ओर आने की कोशिश की होगी लेकिन हादसा हो गया। यह भी लग रहा है कि कार को गलत साइड में देखकर ट्रक चालक ने दूसरी ओर गाड़ी मोड़ दी होगी लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण दोनों संभाल नहीं पाए और आमने सामने की टक्कर हो गई। फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आस पास के थानों में वायरलेस कर दिया गया कि कोई क्षतिग्रस्त ट्रक देखें तो सूचना दें।

27 जून को जानी थी सोनू की बारात
सोरांव। हादसे में मौत का शिकार हुए सोनू पटेल की शादी इसी महीने 27 तारीख को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां की जा रही थीं। शादी का कार्ड छपने के लिए भेज दिया गया था लेकिन हादसा हो गया। अकबरपुर जमुई गांव का सोनू, कादिर का बहुत अच्छा दोस्त था। सोमवार को जब कादर ने बताया कि भाई को लेने लखनऊ एयरपोर्ट चलना है तो वह तैयार हो गया। सोनू दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई आजाद ने बताया कि सोनू के जाने से घर की खुशियां खत्म हो गईं। मां का सुबह से रो रोकर बुरा हाल है। उनकी तबियत खराब हो गई। सोनू खेती बारी के साथ साथ डीजे का भी काम करता था।

दोस्त के कहने पर लखनऊ जाने को तैयार हो गया था अनीस
सोरांव। सड़क हादसे में मारे गए चार युवक सोरांव के रहने वाले थे। सिर्फ अनीस सिकंदरा के बहरिया में रहता था। दोस्त के कहने पर वह लखनऊ जाने को तैयार हो गया था। अनीस के दो बच्चों और पत्नी पर तो जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा।
अनीस के परिवार में पत्नी सबीना के अलावा दो बच्चे अनस (5) और अर्श (3) हैं। सोमवार को अनीस घर पर ही था। कादर ने जब बताया तो जुनैद मंगलवार को आ रहा है तो वह भी जाने को तैयार हो गया। अनीस जुनैद का भी दोस्त था। तड़के जब सबीना को हादसे के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। वह बच्चों को खुद से चिपटाकर रोने लगी तो परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई। सभी भागकर घटनास्थल पहुंचे।

ईद के बाद होनी थी जुनैद की शादी
जुनैद उर्फ खुर्शीद पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा है। इस बार घर जब उसने ईद पर घर आने का प्लान बनाया तो घर वालों ने उसकी शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। एक जगह शादी की बात चलाई गई। सब कुछ तय हो गया था। सिर्फ जुनैद को यहां आकर लड़की देखनी थी। घर वालों ने प्लान बनाया था कि ईद के बाद ही उसकी शादी कर दी जाएगी। जुनैद को ही लखनऊ एयरपोर्ट से लेने सभी तड़के जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। कादिर की मौत से घर में मातम मचा हुआ था। मरने वालों में गाड़ी चालक अरमान भी जुनैद का दोस्त था। वह चालक का काम करता है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।


कादिर का चचेरा भाई था शेबू, परिवार में हाहाकार
कादिर का चचेरा भाई शेबू (18) भी हादसे में मारा गया। शेबू, कादिर का चचेरा भाई होने के साथ साथ उसका दोस्त भी था। इसी कारण वह भी तैयार हो गया था। उसके पिता अजमेरी की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों और एक बहन में बड़ा था। मां और भाई बहन का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed