{"_id":"5be5ea85bdec22693257c00c","slug":"truck-car-collide-one-killed-six-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार में भिड़ंत, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-कार में भिड़ंत, एक की मौत, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दिघिया स्थित बभनी गांव के पास प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार रात हुए भीषण हादसे में मासूम की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। यहां विंध्याचल से करछना की ओर आ रही कार में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया है।
बभनी के पास हादसा शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। यहां करछना की ओर आ रही वैगनआर कार में मिर्जापुर की ओर जा रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे चालक राजू, कारसवार अमित उपाध्याय पुत्र श्रीधर उपाध्याय, पिंकी पत्नी सुनील मिश्रा व उसकी बेटी विभू(11) निवासी पुरानी वीआईपी विंध्याचल मिर्जापुर, राहुल पांडे व रोहित पांडे पुत्र जनार्दन पांडे निवासी नरसिंहपुर करछना घायल हो गए। मासूम विभू को गंभीर चोटें आई थीं और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से किसी तरह बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में मांडा के महुआव निवासी मातादान पाल(70) साइकिल से घर जा रहे थे। तभी दुग्ध वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेें भी प्राथमिक उपचार के बाद शहर भेजा गया है।