फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student terrified after being beaten by teacher; did not attend college on Saturday either.

Meerut News: शिक्षक की पिटाई के बाद दहशत में छात्र, शनिवार को भी कॉलेज नहीं पहुंचा

Sat, 29 Aug 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Student terrified after being beaten by teacher; did not attend college on Saturday either.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षा दस के 13 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित मारपीट किए जाने के मामले में छात्र शनिवार को भी कॉलेज नहीं पहुंचा। थाने पर दर्ज कराई गई। प्राथमिकी की परिजनों का कहना था कि घटना के बाद से छात्र दहशत में है और कॉलेज जाने से घबरा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।

कस्बे की एक कालोनी निवासी 13 वर्षीय छात्र पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को कक्षा के दौरान शिक्षक ने किसी बात को लेकर छात्र की कथित रूप से पिटाई कर दी। घटना के बाद छात्र ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मारपीट की घटना के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान है। शनिवार को वह कॉलेज नहीं गया। परिजनों का कहना है कि छात्र घटना को लेकर भयभीत है और दोबारा कॉलेज जाने में असहज महसूस कर रहा है। इससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जबकि इस मामले में शुक्रवार को छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार कार्ड शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच उपरांत शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।------------
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed