फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train passengers who sell rotten samosa five arrested

ट्रेन यात्रियों को सड़ा समोसा बेचने वाले पांच गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Train passengers who sell rotten samosa five arrested
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में ट्रेेन यात्रियों को सड़े समोसे बेचने वाले गिरोह के पांच लोगों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार सुबह प्लेटफार्म पर ट्रेन आने पर यात्रियों को समोसे बेचते समय इन पांच लोगों को दबोचा। पुलिस ने कई किलो खराब आलू और मैदा भी जब्त किया है। वे रेलवे से बिना लाइसेंस लिए स्टालों में भी खराब समोसा बेच रहे थे। स्टाल धारकों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए रेलवे प्रशासन को जीआरपी ने पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह को पता चला कि जंक्शन के प्लेटफार्म पर अवैध वेंडरों का गिरोह बेहद खराब समोसे बेचने में लिप्त है। वे सड़े समोसे भी यात्रियों को बेच देते हैं। ट्रेन में होने की वजह से यात्री उनकी शिकायत भी नहीं कर पाते। बड़ी बात यह कि गिरोह के लोग गुपचुप ढंग से रेलवे स्टेशन के सिटी और सिविल लाइंस साइड में बेस किचन बनाकर सड़े आलू और मैदा से समोसे तैयार करते हैं। फिर वे समोसे स्टालों पर सप्लाई करने के अलावा ट्रेन आने पर बोगियों में घुसकर यात्रियों को भी बेचते हैं।
विज्ञापन


सड़े माल से तैयार समोसा खाकर यात्रियों की हालत बिगड़ती है फूड प्वायजनिंग का खतरा रहता है लेकिन जबरदस्त मुनाफा के चक्कर में इस गिरोह के लोग यात्रियों की जान खतरे में डाल रहे हैं। रविवार दोपहर ट्रेन आने पर उपनिरीक्षक कैलाशपति सिंह ने सिपाहियों अतुल सिंह, विनोद मौर्या, अरविंद के साथ घेराबंदी कर समोसे बेच रहे पांच लोगों को पकड़ लिए। समोसे वास्तव में बेहद खराब थे। जांच के लिए नमूने रखकर बाकी समोसे जीआरपी ने नष्ट कर दिए। पकड़े गए लोगों में चित्रकूट में मऊ के बरिया गांव निवासी फूलचंद्र अग्रहरि, राजाराम, रमेशचंद्र लोधी, देव नारायण, शंकरलाल शामिल है। उनके खिलाफ जीआरपी ने केस दर्ज किया गया। इन लोगों से समोसे लेने वाले स्टाल धारकों पर कार्रवाई के लिए रेलवे कमर्शियल विभाग को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed