फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic police arrested a vicious with pistol

ट्रैफिक पुलिस ने पिस्टल के एक साथ शातिर को दबोचा

Sat, 21 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान बालसन चौराहे से बाइक सवार एक युवक को पिस्टल के दबोच लिया। पिस्टल के साथ युवक के पकड़े जाने की खबर से चौराहे पर खलबली मच गई। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक दरोगा ने एक बाइक पर तीन युवकों को बैठा देखा रोका तो सहम गए। पीछे बैठे युवक बाइक से कूदकर भाग निकले। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक चालक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। एसएसपी ने पिस्टल के साथ युवक को पकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिस की टीम को 1 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा किया है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक राजकमल यादव ने बताया कि ट्रैफिक दरोगा इंद्रजीत यादव, सिपाही शिवाकांत, वीरेंद्र मिश्र और ज्ञानेश शुक्ला के साथ बालसन चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आनंद भवन की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। इस पर दरोगा ने उनको रोका। इस पर पीछे बैठे दोनों युवक भाग निकले। बाइक चला रहे युवक को ट्रैफिक पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई उसके तो पास एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुआ। चौराहे पर पिस्टल के साथ युवक के  पकड़े जाने की खबर से सनसनी फैल गई। पकड़ा गया देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह न्यू कॉलोनी थाना कोतवाली प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि वह ताराचंद्र हॉस्टल में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed