फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of holding a young woman hostage and pressuring her for marriage, FIR lodged

Siddharthnagar News: युवती को बंधक बनाकर शादी का दबाव बनाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of holding a young woman hostage and pressuring her for marriage, FIR lodged
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को अगवा कर बंधक बनाने और शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने टेकनार निवासी दिनेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे उनकी पुत्री टहलने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि तीन दिन बाद कुछ लोगों से जानकारी मिली कि उनकी पुत्री टेकनार निवासी दिनेश यादव के घर पर है।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर बंधक बना लिया। उन्होंने युवती के साथ अनहोनी होने की आशंका भी जताई। पिता के अनुसार, आरोपी के घर पहुंचने पर उनकी पुत्री वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed