फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Under 'Mission Shakti', the police conducted programs in educational institutions.

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तह तहत पुलिस ने शिक्षण संस्थानों में किए कार्यक्रम

Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Under 'Mission Shakti', the police conducted programs in educational institutions.
संतकबीरनगर। जिले के सभी थानों की पुलिस ने बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था। पुलिस टीमों ने गांवों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें आत्मरक्षा के उपाय और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उनकी समस्याओं के त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ निडर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, महुली और मेंहदावल पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए। बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने पर्चे बांटे। इनमें सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई थी। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed