फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two women arrested for committing thefts in auto-rickshaws

Auraiya News: ऑटो-ई-रिक्शा से चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for committing thefts in auto-rickshaws
बिधूना (औरैया)। बिधूना पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा में चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पर महिलाओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के आभूषण, दो कीपैड मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सफेद अल्काजार कार बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं के नाम बिधूना और दिबियापुर थानों में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बेला तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि टप्पेबाजी में शामिल महिलाएं कन्नौज की तरफ से कानपुर जा रही हैं। वे कमलपुर नहर मार्ग का उपयोग कर रही थीं। पुलिस ने गपचरियापुर नहर पुल के पास चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद सफेद अल्काजार कार आती दिखाई दी। पुलिस के रोकने पर चालक भाग निकला। कार में सवार अंजली (35) और चांदनी (30) को पकड़ लिया गया। दोनों मूल रूप से फर्रुखाबाद और राजस्थान की निवासी हैं। वे वर्तमान में इटावा के भरथना चौराहे के पास रह रही थीं।
विज्ञापन

तलाशी में अंजली के बैग से मंगलसूत्र, चेन, पेंडल और मांगटीका सहित आभूषण मिले। चांदनी के बैग से दो पतली चेन, चार अंगूठियां, एक जोड़ी झुमके और मंगलसूत्र का पेंडल बरामद हुआ। दोनों के पास से एक-एक कीपैड मोबाइल भी मिला। पुलिस के अनुसार, अंजली के खिलाफ पहले भी चोरी, चोरी का माल रखने और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। चांदनी के खिलाफ बरेली के भोजीपुरा थाने में एक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) बढ़ाई गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed