{"_id":"6ae399fc164da42ccb0c279b","slug":"silver-jewelery-worth-rs-2-lakh-stolen-from-jewelers-shop-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186967-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सराफ की दुकान से दो लाख की चांदी के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सराफ की दुकान से दो लाख की चांदी के जेवर चोरी
Fri, 30 Oct 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव कुरड़ीखेड़ा में बुधवार देर रात चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए चैनल और शटर तोड़कर करीब दो किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद जा भाग रहे चोरों का होमगार्ड ने पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
गांव मांझीपुर निवासी संजय वर्मा पिछले करीब छह वर्षों से गांव कुरड़ीखेड़ा में बस स्टैंड के पास सुनार की दुकान चला रहे हैं। पीड़ित संजय वर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे उन्हें पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान में रखी तिजोरी को तोड़कर करीब दो किलो चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के चौक पर रातभर दो होमगार्ड की ड्यूटी रहती है।
इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर आबादी के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित सुनार की दुकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात दोनों होमगार्ड ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। सीओ बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।