{"_id":"4f1268d7643b466526a5ad0cab47eaaf","slug":"tobacco-business-house-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू कारोबारी के घर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंबाकू कारोबारी के घर डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जार्जटाउन में महात्मा गांधी मार्ग पर तंबाकू कारोबारी सुभाष चंद्र केसरवानी के घर बुधवार रात तीन बजे नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। सुभाष और उनकी पत्नी संजीता का सिर तमंचे से फोड़ दिया। दोनों को बंधक बनाने के बाद डकैत बीस लाख रुपये के सोने के जेवर, 70 हजार रुपये नगदी और रिवाल्वर उठा ले गए। संजीता ने किसी तरह अपने पांव को बंधन से मुक्त कराया और बगल के कमरे में सो रहे बेटे सार्थक को जगाया।
बीबीए छात्र सार्थक ने ही दोनों के हाथ और मुंह पर बांधे गए कपड़ों को खोला तथा मोबाइल पर पुलिस को खबर दी। डकैत भागते वक्त घर की पहली मंजिल पर सो रहे ड्राइवर संतोष के भी हाथ पांव बांध गए थे। पुलिस ने पांच माह पूर्व ही आए मिर्जापुर के संतोष को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। सुभाष और उनकी पत्नी बदमाशों की संख्या पांच या उससे अधिक बता रहे हैं। सुभाष तंबाकू के मशहूर कारोबारी भोला केसरवानी के भतीजे हैं। उनकी झूंसी के कनिहार रोड पर सुभाष तंबाकू नाम से फैक्ट्री है।
डकैती की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार सुबह ही एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ चतुर्थ वीरेंद्र कुमार, एसओ जार्जटाउन विनोद यादव, फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंच गए। सुभाष ने तहरीर दी है कि बदमाश दस सेट सोने के हार, दो सेट हीरे के हार और सोने के अन्य जेवरात उठा ले गए। डकैत उनके घर की बाउंड्री फांद कर भीतर दाखिल हुए थे। डकैतों ने घर के बाहरी लकड़ी के दरवाजे को धक्के से तोड़ दिया था। दरवाजा सिर्फ सिटकनी से बंद था।
विज्ञापन
हालांकि दरवाजे के ठीक बगल के कमरे में सो रहे सुभाष के बेटे सार्थक को इसकी भनक तक नहीं लगी। डकैतों को घर के चप्पे चप्पे की जानकारी थी और वह सीधे सुभाष के बेडरूम में घुस गए। जब तक पति-पत्नी कुछ समझ पाते, डकैतों ने हमला बोल दिया। तमंचे से सिर पर हमला करने के बाद डकैतों ने दोनों का मुंह दबा दिया। डकैतों ने परदे को चाकू से काटने के बाद दोनों के हाथ-पांव और मुंह बांध दिए।
नकाबपोश डकैतों ने लकड़ी की एक ही अलमारी को खोला और सारा सोना तथा जेवरात को समेट लिया। चांदी के तमाम जेवर भी अलमारी थे लेकिन डकैतों ने उसे हाथ तक नहीं लगाया। डकैत बाउंड्री फांदकर ही भागे। सुभाष के घर के बगल में डॉ. रेखा श्रीवास्तव का अस्पताल भी है लेकिन डकैतों को कोई देख नहीं पाया। सुभाष के सिर पर तीन टांके आए हैं और उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। फील्ड यूनिट ने बाउंड्री और घर से फिंगर प्रिंट लिए हैं।
‘कारोबारी के ड्राइवर को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। वह भी अपने कमरे में बंधा हुआ पाया गया। जिस तरह से बदमाशों ने एक ही कमरे और आलमारी को निशाना बनाया, इससे लगता है सभी घर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे। घर आने जाने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।’ राजेश यादव, एसपी सिटी