फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three young men who fled on bike firing at restaurant

रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर बाइक पर भागे तीन युवक

Fri, 22 Jul 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three young men who fled on bike firing at restaurant
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार शाम धोबी घाट पेट्रोल पंप के निकट फायरिंग से खलबली मच गई। रेस्टोरेंट के बाहर और गली में गोलियां चलाकर बाइक पर युवक भागने लगे तो वहां से गुजर रहे मऊआइमा के थानेदार ने जीप से पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। खबर पाकर सिविल लाइंस पुलिस फोर्स वहां पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से बात की लेकिन फायरिंग करने वाले युवकों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो बाइक सवार तीन युवक गोलियां चलाकर भागते दिखे। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे का वाकया है। धोबी घाट चौराहे के निकट गली में पावर बाइक पर तीन युवक आए और एक रेस्टोरेंट के बाहर तीन फायर किए। रेस्टोरेंट के पास खड़ा एक युवक भागकर गली में छिपा तो उस पर दो और फायर किए। फिर रेस्टोरेंट से आगे बढ़कर चौराहे के पास एक गोली चलाई। होमगार्ड जवान दौड़कर उधर आया तो बाइक सवार युवक धोबी घाट चौराहा पारकर बीएचस स्कूल की तरफ भागे। वहां से गुजर रहे मऊआइमा थाना प्रभारी को पता चला तो उन्होंने बाइक सवार युवकों का पीछा किया लेकिन वे महाराणा प्रताप चौराहे की तरफ भाग गए। उधर, फायरिंग के बाद रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ लग गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी महेश पांडेय ने भी आकर वहां मौजूद लोगों से बात की लेकिन कोई  हमलावरों के बारे में नहीं बता सका। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग कर तीन युवक पावर बाइक पर जाते नजर आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को भले ही फायरिंग के पीछे का कारण नहीं मालूम हो सका लेकिन मौके पर मौजूद युवकों से बातचीत में पता चला कि यह एक फूल दो माली यानी एक लड़की और उसके दो ब्वायफ्रेंड में टशन का मामला है। दरअसल, रेस्टोरेंट में बैठे एक लड़के को किसी ने फोन से बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड हॉट स्टफ चौराहा के पास किसी दूसरे लड़के के साथ है। वह फौरन रेस्टोरेंट से निकला और हॉट स्टफ चौराहे पर जाकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद युवक को अपशब्द कहते हुए थप्पड़ जड़ दिए। गर्लफ्रेंड को भी झिड़ककर वह वापस धोबी घाट के पास गली में उसी रेस्टोरेंट में लौट गया। थप्पड़ जड़ने से भन्नाए लड़के ने ही अपने दो साथियों संग आकर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग की और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed