{"_id":"58c1b3a24f1c1b5e3ddc6841","slug":"three-people-dead-including-co-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के साले समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ के साले समेत तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
कुठाड़ से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित श्यामाघाट के पास भलोरी गांव में कार के खाई में गिरने से दादा और पोते की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर फूलपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित कंटेनर ने बोलेरो को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक को कुचला फिर पेड़ से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में बोलेरो ड्राइवर, सहायक अध्यापक और सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी के सगे साले एलआईसी एजेंट दिनेश तिवारी की मौत हो गई। दिनेश की बाइक में आग लग गई। लोगों ने गुस्से में पथराव किया। हादसे से जाम लग गया। तीन घायल अस्पातल में भर्ती किए गए।
मृतकों में शामिल सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार (38) जौनपुर में शाहगंज इलाके के रहने वाले थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय में उनकी नियुक्ति थी। कुछ दिन पहले स्कूल जाते समय हुए हादसे में उनका पैर टूट गया था। वीरेंद्र को इलाज के लिए इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने पर ममेरा भाई प्रतेश कुमार और चचेरा भाई अरुण कुमार उन्हें बोलेरो गाड़ी से जौनपुर में घर ले जा रहे थे। बोलेरो फूलपुर में भुलई का पूरा निवासी गुड्डू यादव चला रहा था। बोलेरो रात तकरीबन आठ बजे इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर फूलपुर के भुलई का पूरा के करीब पहुंची तभी सामने से तेज गति में आए कंटेनर ने उसमें टक्कर मार दी।
बोलेरो को चपेट में लेने के बाद कंटेनर ने बाइक सवार एलआईसी एजेंट दिनेश तिवारी को भी रौंद दिया। बेकाबू कंटेनर कुछ दूर पर महुए के पेड़ से टकराकर पलट गया। आसपास मौजूद लोग वहां जुटे और गुस्से में पलटे ट्रक पर पथराव करने लगे। खबर पाकर फूलपुर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को किसी तरह मनाकर क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला। उसमें ड्राइवर गुड्डू यादव (24) तथा इलाज के बाद घर लौट रहे सहायक अध्यापक वीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। वीरेंद्र के ममेरे और चचेरे भाई घायल थे। बाइक सवार दिनेश तिवारी (35) की भी मौत हो गई थी। जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर निवासी दिनेश इलाहाबाद में सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी का सगा साला था। कंटेनर की टक्कर से आग लगने पर बाइक जल गई। पलटे कंटेनर में घायल खलासी फंसा था जबकि ड्राइवर नहीं मिला। खलासी समेत तीनों घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।