फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three injured in vehicle collided with barrier at Naini Rail Bridge

नैनी रेल ब्रिज पर बैरियर से टकराया वाहन, तीन घायल

Thu, 17 May 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three injured in vehicle collided with barrier at Naini Rail Bridge
accident - फोटो : graphic
नैनी रेल ब्रिज के पूर्व लगे बैरियर से बुधवार को एक वाहन टकरा गया। इससे बैरियर नीचे गिर गया। बैरियर के  नीचे गिरने से वहां से गुजर रहे तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही नैनी पुलिस के साथ आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान थोड़ी देर पुल पर आवागमन भी बाधित रहा। उधर रेलवे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बालू लदा एक वाहन रीवा रोड से पुराने पुल की तरफ  जा रहा था। पुल में प्रवेश से पहले लगे लोहे के बैरियर से निकलते समय वाहन उससे टकरा गया। टकराते ही बैरियर नीचे गिर गया। इस दौरान उधर से बाइक से जा रहा युवक विशाल व उसकी मां सीमा तथा शुआट्स का छात्र हिदायत उल्ला बैरियर की चपेट में आने से घायल हो गए। विशाल की मां के आंख पर गहरा जख्म हुआ है, जबकि विशाल के सिर पर चोट आई है। उधर, छात्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। तीनों का पास के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करवाया गया। घायल सीमा एवं उसका पुत्र विशाल नैनी के मोहब्बतगंज के रहने वाले हैं। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि वहां हाइट गेज (बैरियर) से संभवत: एक ओवर लोड टाटा मैजिक टकराई है। इस वजह से वहां बैरियर नीचे गिरा। इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नैनी। पुराने पुल से भारी वाहनों का आना जाना अब खतरे से खाली नहीं। नये यमुना ब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के बाद पुराने यमुना ब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही पिछले कई वर्ष से बंद है। यहां पुल के दोनों छोर पर इसके लिए बैरियर लगा दिए गए हैं। ताकि चार पहिया एवं दो पहिया वाहन ही पुल से गुजर सके। लेकिन नए पुल पर टोल टैक्स से बचने के लिए कार, जीप, मालवाहक और ट्रैक्टर आदि अभी भी बड़ी संख्या में पुल से गुजरते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed