फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   threat girl

युवती को मिल रही धमकी

Tue, 25 Nov 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुट्ठीगंज के चंदाुपर का हाता की एक अंधी युवती को कई दिनों से दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तीन दिन पहले उन्हीं दबंगो ने युवती के दस साल के बेटे को अगवा करने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो छोड़कर भाग निकले। युवती ने मामले की मुट्ठीगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


 लेकिन परेशान युवती की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। मुट्ठीगंज के चंदापुर का हाता निवासी सोनू केसरवानी फेरी लगाते हैं। उनकी पत्नी प्रिया केसरवानी को दोनों आंखों से दिखाई नहीं पड़ता है। प्रिया का आरोप है कि मोहल्ले की ही एक युवती के भतीजे महिला और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन


16 नवंबर को प्रिया का बेटा रिसम घर से फूल लेने के लिए निकला। तभी उसके बेटे को बाइक से आए दबंगों ने रिसम को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। रिसम ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग दौड़े । इस पर दबंग परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़कर भाग निकले। युवती बेटे को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने थोन पहुंची। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रिया से एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed