फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thieft

दुकान का शटर टेढ़ाकर हजारों की चोरी

Fri, 26 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
thieft
कोहरे और कंपकपाती ठंड में पुलिस की सुस्ती भारी पड़ रही है। अंधेरे और सड़क पसरे सन्नाटे का फायदा उठाकर गुरुवार रात चोरों ने अतरसुइया के रानीमंडी इलाके में दुकान का शटर टेढ़ाकर चाय पत्ती की आधा दर्जन बोरियों और 10 हजार रुपए नकद उड़ा दिया। सुबह चोरी की जानकारी दुकानदार को हुई तो अतरसुइया पुलिस को सूचना दिया। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


कल्याणी देवी के रहने वाले सतीश टंडन कारोबारी हैं। वह चाय पत्ती के थोक विक्रेता हैं। उनकी दुकान रानीमंडी इलाके में है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह उनका कर्मचारी एसके पाठक दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टेढ़ा देखकर सन्न रह गया। अंदर जाकर देखा चाय पत्ती की बोरी और गल्ले का ताला टूटा हुआ था। कर्मचारी ने मालिक को चोरी की सूचना दी तो सतीश भागते हुए पहुंचे। सतीश के मुताबिक चोर आधा चाय पत्ती की बोरी व गल्ले में रखा 10 हजार रुपया गायब था। अतरसुइया पुलिस तहरीर लेकर चोरों की तलाश में लगी है। बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले पड़ोसी पप्पू चौरसिया के पान मसाले की दुकान में चोर घुसे थे। पप्पू ने खटपट की आवाज सुनकर बाहर निकले और छत से चोरों को दौड़ाया। लेकिन सीढ़ियों से फिसलने के चलते घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed