फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   theft

डॉक्टर और सर्राफ की दुकान में लाखों की चोरी

Sun, 01 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
theft
शहर के कैंट और कोतवाली इलाके में चोरों ने डॉक्टर और सराफा दुकान से लाखों का माल पार कर दिया। रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर इलाके में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सर्राफ की दुकान में शटर टेढ़ा कर चोर जेवर उठा ले गए। जबकि डॉक्टर के सूने घर से चोरों ने डेढ़ लाख नकद और करीब तीन लाख के जेवर पर समेट ले गए।
विज्ञापन


अशोकनगर में पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले डॉ. सुबोध जैन की जार्जटाउन इलाके में क्लीनिक है। शनिवार को वह परिवार समेत वाराणसी एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने चले गए। रविवार दोपहर घर लौटे तो देखा कि मेनगेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर की हालत देख समझ गए की चोरों की करतूत है। कमरे में रखी आलमारी और बाक्स का ताला टूटा हुआ था। पूरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था। डॉ. जैन ने बताया कि चोर डेढ़ लाख रुपये नगद और लगभग तीन लाख के जेवर ले गए हैं। आशंका है कि चोरी में किसी घर में आने जाने वाले शख्स का हाथ है। उसे इस बात की जानकारी थी कि डॉक्टर का परिवार दोपहर से पहले घर नहीं लौटेगा।
विज्ञापन


डॉ. जैन ने कैंट थाने गए और चोरी की सूचना दी। राजापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। कैंट पुलिस डॉक्टर के घर काम करने वालों पर नजर रखे है। वहीं, कोतवाली के लोक नाथ चौराहे पर शहाबुद्दीन की सर्राफा की दुकान है। वह ज्वेलरी कारीगर हैं। रविवार सुबह शहाबुद्दीन दुकान पर पहुंचे तो देखा शटर टेढ़ा है। दुकान के अंदर घुसे तो देखा कि अंदर बनाने के लिए रखे जेवर गायब हैं। शहाबुद्दीन के मुताबिक सोने-चांदी के लगभग 100 ग्राम जेवर चोर ले गए हैं। कोतवाली पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए तहरीर मिलने से भी इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed