फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The young man shot flew bloody revenge

खूनी रंजिश में युवक को गोली से उड़ाया

Sun, 01 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The young man shot flew bloody revenge
यमुनापार में औद्योगिक क्षेत्र के बेदौं में दो परिवारों के बीच खूनी रंजिश में रविवार शाम तीसरा कत्ल हो गया। बाइक सवार हमलावरों ने घर के भीतर घुसकर विरोधी गुट के दो लोगों को गोली मार दी। घायलों में बलराम पटेल(32) की अस्पताल में मौत हो गई जबकि गोली लगने से घायल सुभाष तिवारी (30) को रामबाग के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर मौके पर आईजी और एसएसपी भी पहुंच गए। कई थानों की पुलिस को हमलावरों की तलाश में लगाया गया। देर रात तक छापे मारकर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


बेदौं गांव में काशी प्रसाद तिवारी और त्रिभुवन तिवारी के बीच जमीन के धंधे में वर्चस्व को लेकर बरसों से दुश्मनी है। इस रंजिश में पिछले साल अलग घटनाओं में पहले त्रिभुवन के बेटे उमाशंकर और फिर विरोधी पक्ष के मुखिया काशी प्रसाद की हत्या की जा चुकी है। इन घटनाओं में दोनों तरफ के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीन लोग अब भी जेल में हैं। रविवार रात करीब सात बजे काशी प्रसाद का पुत्र सुभाष तिवारी अपने घर में हर्रई गांव निवासी अपने दोस्त बलराम पटेल के साथ भीतर बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी बाइक से आए कई सशस्त्र हमलावरों ने अचानक घर के भीतर घुसकर उन दोनों पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने सबसे पहले सुभाष पर गोली चलाई। गोली उसके बाएं कंधे पर लगी तो वह अंदर की ओर भागा और जान बचाई ।
विज्ञापन


इससे खिसियाए हमलावरों ने बलराम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वह गोलियां धसने से से वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा तो हमलावर उसे मृत जान भाग गए। फायरिंग से गांव में खलबली मच गई। घायल बलराम और सुभाष को फौरन उठाकर शहर में रामबाग स्थित निजी अस्पताल लाया गया। खबर पाकर बेदौं चौराहे पर हमराहियों के साथ मौजूद औद्योगिक क्षेत्र इंस्पेक्टर स्वामीनाथ भी वहां पहुंच गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, गोली मारकर बलराम की हत्या कर दी गई जबकि सुभाष गंभीर घायल है। इस वारदात की सूचना पाकर देर रात आईजी जोन ब्रजभूषण और एसएसपी दीपक कुमार ने भी बेदौं में मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। करछना, औद्योगिक क्षेत्र तथा नैनी थाने की पुलिस को धरपकड़ में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed