{"_id":"5745fa594f1c1b2c3e690b5f","slug":"the-young-man-left-home-at-dawn-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर में घर से निकले युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोर में घर से निकले युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
धूमनगंज के नीमसराय इलाके में बुधवार भोर में रत्नेश्वर (18) को गोली मार दी गई। वह कौशाम्बी से अपने दोस्त की शादी में आया तो मामा के घर ठहरा था। शादी में एक युवक से उसके ममेरे भाई का झगड़ा हो गया था। उसी युवक ने खुन्नस में यह वारदात अंजाम दी है। कमर में गोली धंसने से गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। धूमनगंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
रत्नेश (18) और उसका पिता रमेश मोटरसाइकिल मैकेनिक हैं। तीन महीने पहले रमेश नीमसराय में मकान बेचकर परिवार समेत पूरामुफ्ती के महमूदपुर में जाकर रहने लगा था। रमेश 15 दिन पहले नीमसराय में अपने दोस्त मकसूद की शादी में आया तो मामा दिनेश के घर में ठहरा। शादी में हसीन नामक युवक से रत्नेश के ममरे भाई सनी का झगड़ा हो गया था। रत्नेश ने बीचबचाव किया था। घटना के तीसरे रोज सनी कई दोस्तों के साथ हसीन को मारने-पीटने उसके घर पहुंच गया मगर वह नहीं मिला था। इस बारे में पता चलने पर हसीन ने धूमनगंज थाने में लिखित शिकायत की थी। तब से हसीन ने सनी और रत्नेश से खुन्नस मान ली थी।
बुधवार भोर में रत्नेश मामा के घर से टायलेट के लिए निकला तभी उसे अंधेरे में गोली मार दी गई। गोली की आवाज और रत्नेश की चीख सुनकर मामा समेत आसपास के लोग बाहर निकले। उसे पहले काल्विन फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। धूमनगंज थाने में हसीन के खिलाफ केस लिखा गया है। खबर पाकर पूरामुफ्ती से परिजन भी आ गए।