फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman had cut the venom after eating the vein

युवती ने जहर खाने के बाद काटी थी हाथ की नस

Fri, 30 Mar 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 30 Mar 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
The woman had cut the venom after eating the vein
poison - फोटो : amar uajal
थाना कैंट के कमला नगर निवासी एक चिकित्सक के यहां काम करने वाली अवंतिका सिंह ने जहर खाने के बाद हाथ की नस काटी थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम से इस बात का खुलासा हुआ है। रेप की आशंका को देखते हुए स्वैब को जांच केलिए भेजा गया है। अवंतिका ने खुदकुशी क्यों की। इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। फिलहाल घर वालों ने बेटी की मौत पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि घर वाले जैसी तहरीर देंगे, उसी केअनुसार जांच की जाएगी। इतना तय है कि अवंतिका ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


बता दें, सरकारी अस्पताल में काम करने वाले चिकित्सक डा.पीएन नादर के यहां काम करने वाली एक युवती को गंभीर हालत में मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान कल उसकी मौत हो गई, जिसकी वजह डाक्टर नहीं बता सके। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। आज उसका पोस्टमार्टम हुआ। इसमें पता चला कि युवती ने बाएं हाथ की नस काटने के साथ ही जहरीला पदार्थ भी खाया था। रेप की आशंका से भी इंकार नहीं किया गया। इसके लिए बिसरा के साथ स्वैब को प्रिजर्व के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत के कारण तो साफ हो गए लेकिन किस वजह से युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी तस्वीर साफ नहीं हुई। परिजन अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है परिजनों से बात करने केबाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed