फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The spread of the peak cautery is spreading

फैलती जा रही है चोटी कटवा की दहशत

Sat, 05 Aug 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
The spread of the peak cautery is spreading
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
चोटी कटवा की अफवाह इलाहाबाद में भी तेजी से फैलती जा रही है। फूलपुर में दो दिन के भीतर सात महिलाओं-लड़कियों की चोटी कटी तो उतरांव में भी शुक्रवार को दिन भर में पांच महिलाएं चोटी कटने के बाद बेसुध हो गईं। इसी तरह सोरांव इलाके मे्ं एक युवती की चोटी कटी और वह भी बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। चोटी कटवा की अफवाह से जनपद में महिलाओं-लड़कियों में दहशत बनी है।
विज्ञापन


उतरांव के मोतिहां गांव में शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे सुधाकर सिंह की पत्नी निशा देवी चारपायी पर बैठी थी तभी उसकी चोटी कट गई। चोटी कटने पर वह बेसुध हुई तो परिवार के लोग सकते में रह गए। वहां भीड़ लगी तो खबर पाकर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि निशा सास पुष्पा देवी के साथ खेत से चारा लेकर घर लौटने के बाद चारपायी पर बैठी तभी उसे चक्कर आया। सास ने देखा कि उसकी चोटी कटी पड़ी है। बाल कैसे कटे, यह रहस्य बना है। पयागीपुर गांव में भी शुक्रवार शाम अपने मकान में सास के साथ बरामदे में बैठी विद्यावती (26) पत्नी मनोज की भी चोटी कटी और वह बेसुध हो गई। वहां भी भीड़ लगी और पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


शाम को त्यागीपुर गांव में तीन महिलाओं सीमा (22) पत्नी गोकुल प्रसाद, संगीता देवी पत्नी मूलचंद्र और अनुराधा (21) पत्नी विमलेश की भी चोटी कटी और वे तीनों बेसुध हो गईं। वे खेत में घास काटने के बाद घर लौटी थीं। पुलिस ने भी गांव जाकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष उतरांव गजानंद चौबे ने कहा कि चोटी कटने की अफवाह फैली है। लोग इस पर कतई ध्यान नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फूलपुर इलाके में शुक्रवार को भी चार महिलाओं की चोटी कटी। देवली गांव में प्रेमचंद्र की पत्नी सोना देवी (40) बच्चों संग चारपाई पर लेटी थी तभी उसे चोटी कटने का आभास हुआ। वह चीखकर बेसुध हो गई। परिजन उसे सीएचसी प्रतापपुर ले गए। अमोलवा खुर्द गांव में रहने वाले रामआशीष की कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी करीना (10) शुक्रवार दोपहर टीवी पर सीरियल देख रही थी तभी उसके बाल कटकर गिर गए। खबर फैली तो उसके घर पर भीड़ लग गई। उमरीमय टटिहरा गांव में रहने वाले सतई यादव की 45 वर्षीय पत्नी की चोटी रहस्यमय परिस्थितियों में कटकर गिर गई। वह चीखी तो परिजनों के साथ ही पड़ोसी भी आ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। जैनासराय गांव में शुक्रवार शाम संगम लाल पटेल की बेटी रूपा (20 ) चोटी कटने पर बेसुध हुई तो उसे भी अस्पताल ले जाया गया।  

सोरांव में शुक्रवार दोपहर सराय भोगी गांव में रहने वाले जगलाल सरोज की 24 वर्षीय बेटी नीलू घर में सो रही थी, तभी उसकी चोटी के बाल कट गए। वह बेहोश हो गई। परिजनों ने नीलू को बेहोश और चोटी कटी देखी तो सन्न रह गए। उसे शिवगढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया। खबर फैली तो वहां भीड़ लगती गई।

चोटी कटवा की अफवाह से फैली दहशत झूंसी इलाके में भी पहुंच गई। हबीबपुर गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे कैलाश यादव की बेटी सोेनू (20) खाना बना रही थी तभी वह चीखी और बेसुध हो गई। परिजन आए तो वह फर्श पर पड़ी थी। उसकी चोटी भी कटी थी। कुछ देर बाद होश में आने पर सोनू ने कहा कि उसने कोई परछाई देखी थी। तभी उसकी चोटी कट गई। उसे परिवार के लोग उठाकर चारपायी पर ले गए। रात तक वहां भीड़ जुटी रही।  


‘चोटी कटवा की शिकायत कई जिलों से मिल रही है। यह पूरी तरह अफवाह है। ऐसा कुछ है नहीं। मुंहनोचवा की तरह यह भी कोरी अफवाह साबित होगी। पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे अफवाहों पर काबू पाने की कोशिश करें ताकि कानून-व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़े।’
-क ेशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed