{"_id":"d9b66f0d42841251568df0045cbd2964","slug":"the-six-year-old-girl-trying-to-rape-big-bgadha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बघाड़ा में छह वर्ष की बच्ची से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा बघाड़ा में छह वर्ष की बच्ची से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बघाड़ा में छह वर्ष की मासूम बच्ची से सब्जी विक्रेता ने रेप की कोशिश की। मंसूबे में नाकाम रहने पर सब्जी विक्रेता ने बच्ची को पीटकर भगा दिया। शनिवार दोपहर जब सब्जी विक्रेता से फिर से बच्ची का सामना हुआ तो बुरी तरह डर गई और रोने लगी। उसने घर वालों को आपबीती सुनाई तो सभी कर्नलगंज थाने पहुंच गए और तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर गई लेकिन वह हाथ नहीं आया।
बच्ची के पिता मजदूर हैं। रेप के कोशिश की घटना नौ अप्रैल दोपहर की है। बच्ची का पिता काम पर गया था और वह घर के पास पार्क में खेल रही थी। आरोप है कि पास ही रहने वाला सब्जी विक्रेता पप्पू उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। उसने बच्ची को अपने कमरे में बंद कर दिया और टीवी का वॉल्यूम बढ़ा दिया। वह बच्ची का मुंह दबाकर रेप की कोशिश करने लगा। बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी तो पप्पू के घर वालों के कान तक आवाज पहुंच गई। परिजन दरवाजा पीटने लगे तो पप्पू घबरा गया। उसने बच्ची को पीटकर घर से भगा दिया। कहा कि अगर उसने घर वालों को यह बात बताई तो वह उसको जान से मार देगा।
किशोरी घर पहुंची लेकिन अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। शनिवार दोपहर वह अपनी बुआ के साथ बाजार जा रही थी तो सामने से पप्पू भी आ गया। बच्ची पप्पू को देखकर डर गई। वह रोने लगी तो बुआ ने उससे इसका कारण पूछा। बच्ची ने सारा किस्सा बयान कर दिया। बच्ची के पिता को जानकारी हुई तो वह पप्पू की तलाश में जुट गया। मामला खुलने पर पप्पू घर से भाग निकला तो बच्ची परिजनों के साथ कर्नलगंज थाने पहुंच गई। रात में उसने थाने पर तहरीर दे दी। देर रात तक बच्ची को मेडिकल के लिए नहीं भेजा गया था।