{"_id":"5791277a4f1c1b3e12c4baa7","slug":"the-self-immolation-by-women-in-allapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लापुर में महिला ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्लापुर में महिला ने किया आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अल्लापुर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर मीरा सोनी (28) ने घर के भीतर आत्मदाह कर लिया। उसने पति के वाराणसी जाने के बाद बच्चों को बाहर निकाला फिर दरवाजा बंदकर शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को चीरघर भेजकर बिहार में मायके वालों को जानकारी दी।
अल्लापुर में हैजा अस्पताल के पास रहने वाला जीतेंद्र सोनी मजदूरी और छोटे-मोटे काम कर गुजारा करता है। घर में मां के अलावा पत्नी मीरा सोनी (28) और तीन बच्चे दीपा (5), स्वाति (4) तथा साल भर का पुत्र है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे जीतेंद्र घर में यह बताकर निकला कि वाराणसी जा रहा है। करीब बारह बजे सास के भी काम पर निकलने के बाद मीरा ने तीनों बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए भेज दिया। फिर उसने दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने मीरा की चीख सुनी तो वे जुटे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस बारे में खबर पाकर अल्लापुर चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी भी सिपाहियों के साथ पहुंच गए।
उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो किचन में मीरा जली पड़ी मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। वाराणसी जा रहे जीतेंद्र को फोन से सूचना मिली तो हनुमानगंज में बस से उतरकर वह घर पहुंच गया। उसकी मां भी आ गई। पुलिस ने बिहार के रोहतास में मीरा के भाई से फोन पर बात की तो उसने कोई शिकायत नहीं की। रात तक मायकेवाले यहां नहीं पहुंचे थे। मीरा की सास ने पुलिस से कहा कि बहू से झगड़ा तो अक्सर होता था लेकिन इतनी सी बात पर आत्महत्या करने की बात समझ में नहीं आती।