{"_id":"931c622ca5981ead337ee37a32fe07bb","slug":"the-second-day-of-the-rape-and-death-of-student-awaits-kink-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं सुलझी छात्रा से रेप और मौत की गुत्थी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी नहीं सुलझी छात्रा से रेप और मौत की गुत्थी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौत(इलाहाबाद)। हंडिया के बरौत इलाके में हाईवे पर स्थित सेठ गंगाराम जायसवाल कॉलेज में एक बीस छात्रा को शनिवार रात नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने रेप किया था। अस्पताल ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया था। लेकिन घटना के दूसरे दिन रविवार को भी मृत छात्रा की शिनाख्त नहीं हो सकी। सुबह एसपी गंगापार दिगबंर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के चौकीदार और हंडिया पुलिस से अब तक जांच के बारे में जानकारी लिया। साथ ही उन्होंने पुलिस को छात्रा की शिनाख्त और घटना के खुलासे का निर्देश दिया।
वहीं चौकीदार ने बताया कि उसने कॉलेज के कमरे से शोर सुना तो वह पहुंचा। लेकिन उसे आता देख तीन युवक भाग निकले। अंधेरा होने के चलते वह उन्हें पहचान नहीं सका था। कमरे में पहुंचा तो छात्रा अचेतावस्था में पड़ी तड़प रही थी। तब उसने पुलिस और कॉलेज प्रबंधक को बताया। पुलिस उसे पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। लेकिन अस्पताल में ताला लटका होने के चलते इलाज नहीं हो सका।
जब तक पुलिस उसे हंडिया के निजी अस्पताल ले जाती। छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। वहीं रविवार शाम तक कोई भी छात्रा की शिनाख्त को नहीं पहुंचा। हंडिया पुलिस इस मामले में आसपास के आधा दर्जन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही थी। वहीं चर्चा है कि छात्रा रात लगभग सात बजे से ही बरौत कस्बे में देखी गई थी। एसपी गंगापार दिगबंर कुशवाहा ने बताया कि छात्रा को समय से इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस छात्रा की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।