फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The roof of the shanty house collapsed in Bakshi market, two injured

बक्शी बाजार में जर्जर मकान की छत गिरी, दो घायल

Thu, 02 Aug 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
The roof of the shanty house collapsed in Bakshi market, two injured
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
वही हुआ, जिसका अंदेशा था। बुधवार की भोर में बारिश के दौरान खुल्दाबाद इलाके बक्शी बाजार मोहल्ले में एक जर्जर मकान की छत भरभरा कर धराशाई हो गई। कमरे में सो रहे दंपति घायल हो गए। छत गिरने की आवाज सुनक र वहां जुटे लोगों ने दोनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने अमर उजाला में जर्जर मकान बने बवाल-ए-जान शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शहर के चौक, रानीमंडी, अतरसुइया, खुल्दाबाद, दरियाबाद समेत कई पुराने मोहल्लों में 50 से अधिक जर्जर मकान खतरनाक स्थिति में हैं। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने ध्वस्तीकरण के लिए फिलहाल 15 मकानों को चिह्नित किया है। इनमें से कई भवनों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई वर्षों से लंबित है।
विज्ञापन


इन्हीं भवनों में एक खुल्दाबाद के बक्शी बाजार स्थित भवन भी है। इस जर्जर भवन की पुरानी छत बुधवार की भोर में बैठ गई। गनीमत रही कि कमरे में सो रहे दंपति बाल-बाल बच गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों चीखने चिल्लाने लगे तो मोहल्ले वालों के साथ भवन स्वामी भी मौके पर पहुंचे। दोनों का प्राथमिक इलाज कराया गया। नुकसान की भरपाई के लिए सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। बात खुल्दाबाद थाने तक गई तो मामला विवादित जानकर पुलिस ने दोनों पक्षों का समझाकर वापस किया।
विज्ञापन


भवन स्वामी कलीम के मुताबिक नगर निगम में जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के लिए वह कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। तीन वर्ष पहले इस भवन की सीढ़ियां ढह गईं थीं। 16 और 28 जून को भी उन्होंने नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर भवन ध्वस्त करने की गुहार लगा चुके हैं। शहर के रानीमंडी, अतरसुइया, खुल्दाबाद, मिन्हाजपुर, कीडगंज, मुट्ठीगंज, दारागंज समेत अन्य मोहल्लों में जर्जर मकान कभी भी अनहोनी का कारण बन सकते हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मुख्य अभियंता सतीश कुमार को जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्य अभियंता के मुताबिक फिलहाल अति जर्जर 15 मकानों की सूची तैयार है। इन सभी भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में विवाद बाधा बने हैं। किसी का स्वामित्व का तो अधिकांश में किराएदारी का विवाद है। मामला अदालत में लंबित होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में विधिक राय भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed