फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The prosecution's case is trying Atiq

अभियोजन खंगाल रहा अतीक के मुकदमे

Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
The prosecution's case is trying Atiq
मीडिया से बातचीत करते सपा नेता अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जिला न्यायालय में इन दिनों अभियोजन के अधिकारी अतीक अहमद के खिलाफ चल रहे मुकदमों को खंगालने में जुटे हैं।  जिन मुकदमों में अतीक जमानत पर हैं, उनमें जमानत निरस्त करने की अर्जी दी जा रही है। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अभियोजन ने बुधवार को भी पांच मुकदमों में जमानत निरस्त कराने की अर्जी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से धूमनगंज थाने के दो, कर्नलगंज थाने के दो और करेली थाने के एक विचाराधीन मुकदमे में अतीक अहमद की जमानत निरस्त करने की अर्जी जिला जज की कोर्ट में दाखिल की गई है। जिला जज ने डीजीसी राम अभिलाष को सुनकर अभियुक्त को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई तीन अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से न्यायालय में अतीक के खिलाफ चल रहे मुकदमों को खोजने में लगी है। मुकदमों की पत्रावलियों में यह देखा जा रहा है कि कितने मुकदमों में जमानत हुई है और मुकदमे किन कारणों से लंबित हैं। किन मुकदमों में चार्ज नहीं बना है और कितने सत्र न्यायालय में सुनवाई के लिए भेजा जाना है। सभी मुकदमों के विवरण का खाका तैयार करने में अभियोेजन लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने अतीक के मुकदमों की डिटेल मांगी है। मुकदमों में सह अभियुक्तों के नाम, गवाहों के नाम के अलावा उनके निस्तारण मेें हो रही देरी की वजह भी बताने को कहा है। कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए अभियोजन जल्दी से जल्दी मुकदमों की डिटेल जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed