फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The lamp shed fire, killing teenager

दीपक से छप्पर में लगी आग, किशोरी की मौत

Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
The lamp shed fire, killing teenager
आग लगने से हादसा - फोटो : Demo Pic.
 दीपावली के एक दिन पूर्व दीपक से लगी भीषण आग ने नोखेलाल सरोज निवासी अखयपुर नवाबगंज के घर की खुशियां छीन ली। शनिवार रात हादसे में बड़ी बेटी कामिनी (7)की मौत और छोटी बेटी दामिनी (5)के  गंभीर रूप से झुलसने पर घर में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। 
विज्ञापन


नवाबगंज में अखयपुर गांव के नोखेलाल सरोज मजदूरी करते हैं। शनिवार रात छोटी दीपावली पर घर में दीपक जल रहा था। अचानक दीपक से आग लग गई। छप्परनुमा घर से चारों तरफ  से आग की लपट उठने लगी। आग देखकर गांव के लोग दौड़े। सूचना नवाबगंज पुलिस को दी गई। अफरातफरी के बीच पता चला कि अंदर नोखेलाल की दो बेटियां रागिनी और दामिनी अंदर सो रही हैं। जब तक  उन्हें निकाला जाता वे गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। रागिनी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जबकि दामिनी की सांस चल रही थी। घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे। फायर ब्रिगेड और गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नोखेलाल के घर कोहराम मचा हुआ है। एक तरफ घर और खाक हो चुकी गृहस्थी तो दूसरी तरफ एक  बेटी का शव और दूसरी बेटी गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। दीपावली के एक दिन पहले हुए इस हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed