फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The injured child buried alive in the sand, died

घायल बच्चे को रेत में जिंदा दफनाया, मौत

Sun, 18 Nov 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 18 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
The injured child buried alive in the sand, died
डेमो - फोटो : डेमो
यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार गांव में शुक्रवार की शाम 10 साल का बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। आरोपियों ने अमानवीयता की हद पार करते हुए घायल बच्चे को बालू में जिंदा दफन कर दिया। घर वाले पांच घंटे बाद बच्चे को ढूंढ पाए। उसका हाथ बालू से बाहर निकला हुआ था। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में गांव के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीन अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बसवार गांव निवासी मक्खन निषाद का दस साल का बेटा समीर शुक्रवार शाम को पड़ोसी टिंकू के साथ खेलने के लिए निकला था। इसी बीच समीर शौच के लिए घाट की ओर निकल गया। वहीं पर एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। आरोपियों ने घायल समीर को वहीं बालू में दफना दिया और भाग निकले। वह काफी देर तक नहीं आया तो टिंकू भी अपने घर चला गया। उधर ज्यादा देर होने जाने पर घर वाले समीर को तलाश करने लगे। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। रात में करीब 12 बजे गांव के एक शख्स ने समीर का हाथ रेत के बाहर निकला देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत उसे बाहर निकाला गया। घर वालों के मुताबिक समीर की सांसें चल रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और समीर को लेकर चाका सीएचसी भागे। वहां के बाद समीर को स्वरूप रानी नेहरू हास्पिटल प्रयागराज ले जाया गया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समीर के ताऊ सुनील कुमार के मुताबिक रात में जब सभी लोग बच्चे को ढूंढ रहे थे तो वहां पर एक कार खड़ी थी। जब गांव वाले पहुंचे तो कार वाले भाग निकले।
विज्ञापन


एसओ घूरपुर बृजेश सिंह के मुताबिक शनिवार को पिता की तहरीर पर गांव के ही कल्लू यादव, कमलेश यादव, वरुण सिंह, धर्मराज यादव, मुकेश यादव व राजू सिंह तथा तीन अज्ञात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ के मुताबिक आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। उनके करीबियों और दोस्तों को उठाकर उनके बारे में पता किया जा रहा है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed