{"_id":"573a33ba4f1c1b5b26ac733d","slug":"the-farmer-crushed-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने किसान को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने किसान को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 17 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार के करछना में सोमवार शाम बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे एक किसान को कुचल दिया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे तो किसान का खून से लथपथ शव पड़ा था। दुर्घटना के चलते चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर करछना पुलिस पहुंची और मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं। अनहोनी की खबर किसान के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
करछना के कटका गांव का रहने वाला गुलाब चंद्र निषाद (47) किसान था। वह शाम चार घर से पैदल ही मोबाइल रिचार्ज कराने कटका बैरियर चौराहा आया था। वह मोबाइल रिचार्ज करवाकर घर लौट रहा था। वह कुछ कदम ही आगे बढ़ा था कि इलाहाबाद से मिर्जापुर की ओर जा रही बेकाबू ट्रक गुलाब को रौंदते हुए निकल गई। ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग पहुंचे तो सड़क पर शव के चीथड़े पड़े थे। यह देखकर वहां जुटी भीड़ की रूह कांप गई। अनहोनी की खबर सुनकर पहुंचे गुलाब के परिवार वाले पहुंचे। पत्नी केवला, तीनों बेटियों और दोनों बेटों का विलाप देखकर हर किसी का कलेजा कांप गया।