{"_id":"b866ebb3ace251bd4bde408f97f24a01","slug":"the-death-was-the-ninth-student-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं की छात्रा ने जलकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौवीं की छात्रा ने जलकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके में रविवार सुबह नौवीं कक्षा की छात्रा ने घर के भीतर शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को पता चला कि किसी लड़के से बातचीत के लिए डांटने पर छात्रा ने तैश में आकर ऐसा किया था। गांव निवासी अजय (परिवर्तित नाम) काम के सिलसिले में बाहर रहता है। उसकी पत्नी नैना (परिवर्तित नाम) तीन बेटियों और एक पुत्र के साथ गांव में रहती है। रविवार सुबह नैना खेतों की तरफ गई थी। कुछ देर बाद लोगों ने उसके घर से धुआं उठता देखा। लोग घर के भीतर गए तो नैना की 15 वर्षीय बेटी गुड़िया (परिवर्तित नाम) लपटों से घिरी थी। लोगों के देखते ही देखते वह बुरी तरह जलकर गिर गई।
जलने से उसकी मौत हो चुकी थी। इस बीच उसकी मां नैना भी खेत से आकर रोने-कलपने लगी थी। खबर पाकर नवाबगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ में मालूम चला कि शनिवार रात नैना ने बेटी गुड़िया को पड़ोस के लड़के से बात करते देख फटकारा था। इसी वजह से सुबह गुड़िया ने ऐसा किया। हालांकि मां तो यह भी आरोप लगा रही थी कि उसकी बेटी को पड़ोसी लड़के ने आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर छानबीन शुरू की है।