{"_id":"23a0665a38bcfe382b7c4810befe8a73","slug":"the-death-of-the-innocent-fall-from-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर सवा साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम के गिरने की खबर से इलाके में खलबली मच गई। मासूम की मौत से मां-बाप का रोकर बुरा हाल था। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मोहल्ले में चर्चा रही कि मासूम को छत से फेंक कर हत्या की गई। लेकिन घरवालों ने इससे इंकार किया।
सिविल लाइंस के रहने वाले मददगार हुसैन सत्ताधारी दल से जुड़े हैं। शान मोहम्मद उनके यहां ड्राइवर हैं। पिता की मौत के बाद शान मोहम्मद बचपन से मददगार के यहां पारिवारिक सदस्य की तरह रहता है। शान मोहम्मद की पत्नी शाहीन भी उसी घर में साथ रहती है। दोपहर में शान मोहम्मद का सवा साल का बेटा मो.अली अचानक चौथी मंजिल से गिर पड़ा। छत से कुछ गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले तो देखा जमीन पर मो.अली खून से लथपथ पड़ा है। उसके सिर्फ मुंह से खून निकल रहा था। बाकी कहीं चोट नजर नहीं आ रही थी। घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मासूम के छत से गिरकर मौत की खबर से मोहल्ले में खलबली मच गई। घर के बाहर भीड़ जुट गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा। लेकिन घरवालों ने इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक मासूम चौथी मंजिल पर रेलिंग के बगल तख्त पर बैठा था। वह खड़ा हो गया। जिसके चलते रेलिंग के ऊपर चला गया और अचानक गिर पड़ा। वहीं सवा साल के मासूम को चौथी मंजिल से नीचे फेंके जाने की चर्चा रही। वहीं घर वालों ने इससे साफ इंकार किया। इकलौते बेटे की मौत से शाहीन और शान मोहम्मद का रोकर बुरा हाल था। वह रोते हुए बार-बार यही कह रहे थे कि शायद ऊपर वाले को यही मंजूर था। जो उनका बेटा उनसे छीन लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि मासूम की छत से गिरकर मौत हुई है। घरवालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।