{"_id":"570181984f1c1b022ac81372","slug":"the-death-of-innocent-crushed-by-a-tractor-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, दो जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : Amar Ujala
सरायइनायत बाजार में रविवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई और महिलाएं जख्मी हो गईं। घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर का नाबालिग चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दो मजदूरों को हिरासत में लिया है। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
भागीपुर-सरायइनायत बाजार के हरिश्चंद्र साहू अंदावा बाईपास पर स्थित एक अस्पताल में कर्मचारी है। रविवार शाम उनका दो साल का बेटा अंश घर के बाहर खेल रहा था। मां प्रीति और दादी सावित्री देवी बाहर बैठी थीं। तभी झूंसी से हनुमानगंज की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर हरिश्चंद्र के घर में घुस गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो साल का मासूम अंश, प्रीति और सावित्री देवी बुरी तरह जख्मी हो गईं।
घायलों की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। खून से लथपथ घायलों को उपचार के लिए शहर के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम अंश क ो मृत घोषित कर दिया। । उसकी मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। उधर, हादसे का आरोपी नाबालिग ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों को हिरासत में लिया है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। हादसे के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
हादसे में मारा गया दो साल का मासूम अंश घर का चिराग था। मां-बाप के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का वह दुलारा था। मां की आंखों के सामने ही मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। घायल मां प्रीति अस्पताल में भी अपने बच्चे के बारे में परिजनों से पूछती रही। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था।