फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The controversy started with putting the liners on the drain

नाले पर लिंटर डालने से शुरू हुआ था विवाद

Fri, 11 May 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
The controversy started with putting the liners on the drain
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव और नामजद आरोपी होटल मालिक प्रदीप जायसवाल के बीच विवाद आज का नहीं, बल्कि छह साल पुराना है। नाले पर लिंटर (स्लैब) डालकर कब्जा करने के विरोध में जब राजेश ने शिकायत करनी शुरू की तो दोनों में दुश्मनी हो गई। राजेश ने राष्ट्रपति से लेकर नगर आयुक्त तक से शिकायत की। बार-बार जांच आती और होटल मालिक के रसूख से जांच दबा दी जाती। दुश्मनी बढ़ती गई। घर वालों के मुताबिक इसी दुश्मनी में होटल मालिक ने राजेश की हत्या करा दी।
विज्ञापन


पथरचट्टी रामलीला कमेटी ने 2012 में होटल क्राउन पैलेस (रामायणा) के पीछे दस दुकानें बनवाई थीं। राजेश के भाई बृजेश के मुताबिक दुकानों के सामने नाला था। इसलिए उसे कोई खरीद नहीं रहा है। बाद में क्राउन पैलेस होटल के मालिक प्रदीप जायसवाल ने सभी दुकानों को खरीद लिया और नाले पर लिंटर (स्लैब) डालकर उस पर कब्जा कर लिया। इससे नाला अवरुद्ध हो गया। बरसात में पीछे की बस्ती में चार चार फुट पानी भरने लगा तो मुहल्ले वालों ने विरोध किया। विरोध की कमान संभाली अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने। राजेश ने कुछ वकीलों के साथ इस मामले की ऊपर शिकायत करनी शुरू की। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देश प्रदेश के सभी अधिकारियों के यहां शिकायत की। स्थानीय स्तर पर बारिश के समय हर साल शिकायतें होती रहीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद राजेश ने प्रदीप और उसके भाइयों के पांचों होटलों (क्राउन पैलेस, सागर, गंगोत्री, मंदिरम और मंदिरम पैलेस) में पार्किंग का मुद्दा भी उठाना शुरू किया। किसी में भी पार्किंग नहीं थी। तमाम शिकायतों के बाद नगर निगम और एडीए के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से होटल मालिक प्रदीप और चिढ़ गया था। कुछ महीने पहले नगर निगम से कमल कुमार को भी जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की तो अधिवक्ता राजेश और कमल के बीच बहस भी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद होटल मालिक से भी राजेश के बीच बहस हुई, जिसमें नौबत मारपीट की भी आ गई थी। राजेश के भाई बृजेश का कहना है कि उनके जीवन में सिर्फ यही विवाद था। इसके अलावा और किसी से कोई बात नहीं थी। इसीलिए उन्होंने होटल मालिक के साथ नगर निगम के कमल कुमार को भी नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के भाई बृजेश श्रीवास्तव ने होटल मालिक प्रदीप जायसवाल और नगर निगम के कमल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा उन्होंने बाइक सवार दो अज्ञात शूटरों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृजेश के मुताबिक उनकी आंखों के सामने भाई को गोली मार दी गई। प्रदीप जायसवाल ने शिकायत करने पर भाई राजेश को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed